back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

भीड़ तंत्र भाजपा सरकार की देन, योगी के राज में जल रहा यूपी

spot_img
- Advertisement -

चंदन पांडेय, दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाबरी मस्जिद की शहादत व डॉ. अंबेडकर की स्मृति दिवस पर वाम दल ने गुरुवार को संविधान बचाओ धर्मनिपेक्षता बचाओ मार्च निकाला। वाम दलों के राज्यव्यापी आह्वान पर पोलो मैदान से बाबरी मस्जिद शहादत व डॉ अम्वेदकर स्मृति दिवस पर संविधान बचाओ-धर्मनिपेक्षता बचाओ मार्च में लोगों की सार्थक भीड़ दिखी। लोहिया चौक होते हुए लहेरियासराय टावर पर श्याम भारती , विश्वनाथ मिश्र लक्ष्मी पासवान की अध्यक्ष मंडली में सभा हुई।  मार्च का नेतृत्व भाकपा जिला मंत्री नारायण जी झा, माकपा जिला मंत्री मंटू ठाकुर, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, एसयूसीआईसी के सुरेंद्र दयाल सुमन ने किया। मार्च के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के अंदर सांप्रदायिक शक्तियां भाजपा नीति नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के अंदर सांप्रदायिकता का उन्माद फैला कर विभिन्न जगहों पर भीड़ तंत्र से लोगों की हत्या करवा रही है। योगी राज में बुलंदशहर जल रहा है जहां पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो की हत्या हुई। वहीं, चुनाव आते ही सरकार अपने पूर्व की वादों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राममंदिर का राग अलाप रही सरकार धर्म के नाम पर लोगों को विभाजित कर रही है। बाबा डॉ. भीम राव अंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान को इन्हीं शक्तियों की ओर से जलाया जा रहा है।

- Advertisement -

भीड़ तंत्र भाजपा सरकार की देन, योगी के राज में जल रहा यूपी

- Advertisement -

भीमा कोरे गांव से लेकर देश के विभिन्न भागों में दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं व समाज के कमजोर लोगों पर हमला में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सरकार की ओर से इन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। वामपंथी पार्टियां संयुक्त रूप से देश की सांप्रदायिकता विरोधी जनवाद पसंद लोगों से अपील करती है कि भाजपा नीति नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित कर करारा जबाब दे। सभा को डॉ. अजित कुमार चौधरी , सीपीएम राज्य सचिव मंडल के सदस्य ललन चौधरी, सीपीआई के राजीव चौधरी , माले वरिष्ठ नेता आरके सहनी,  इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, खेमयू के जिला सचिव दिलीप भगत  ने भी संबोधित किया। मार्च में माले राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, किसान महासभा के शिवन यादव, रोहित सिंह, प्रो. हृषिकेश झा,  जनोस के नेता गोपाल ठाकुर,  सीपी आई के शत्रुघ्न झा, आनंद मोहन, हरेकृष्ण राय, शिव कुमार सिंह, माले के जमालुद्दीन, नंद लाल ठाकुर, शनिचरी देवी, रसीदा खातून, अशोक पासवान, केसरी यादव, पप्पू पासवान, रानी शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल होकर संकल्प लिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

Bihar Mauritius relations: बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations...

Android Malware: नोट्स ऐप्स को निशाना बना रहा ‘पर्सियस’ मैलवेयर, ऐसे बचें

Android Malware: नया खतरा गूगल कीप, सैमसंग नोट्स और शाओमी नोट्स यूजर्स पर मंडरा...

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं-मकई की फसल बर्बाद

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान। आसमान से बरसी आफत ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें