back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

भूमि विवाद में बहा सिंहवाड़ा में खून, कटासा उपमुखिया पर हमला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भूमि विवाद में फिर सिंहवाड़ा में खून बहा। कटासा के उपमुखिया पर रॉड व डंडे से जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। बचाव करने आए पुत्र की भी जमकर पिटाई की गई है। साथ ही धमकी भी मिली कि नहीं सुधरे तो जान से मार देंगे। पूरे मामले की जांच में स्थानीय पुलिस जुटी है। इधर, पुलिस की डर से सभी नामजद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना अंतर्गत कटासा पंचायत के ब्रह्मपुरा के निवासी उप मुखिया शेख पन्नो को भूमि विवाद में जानलेवा हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। इसको लेकर उपमुखिया ने ब्रह्मपुरा के ही मो. अलाउद्दीन व उसकी पत्नी शहनाज खातून के अलावा तीन पुत्र मो. बदरे, मो. शरफे आलम, मो. कामरान व मो सलाम व मो नाजिम को नामजद करते हुए सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि भूमि विवाद में इन नामजदों ने लोहे के रॉड व लाठी डंडों से सर पर वार कर लहूलुहान करते हुए जान लेने की कोशिश की। उसकी जेब में रखे नकद रुपया भी छीन लिया। बीच-बचाव करने आए उप मुखिया के पुत्र सैफ आलम को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि उपमुखिया के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सभी फरार हैं।भूमि विवाद में बहा सिंहवाड़ा में खून, कटासा उपमुखिया पर हमला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...

Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज… पढ़िए बड़े...

Madhubani Crime News: ग्रामीणों की पकड़ में आए शातिर चोर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें