back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ होगा हल्ला बोल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ होगा हल्ला बोल

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय शहीद भवन के भोगेंद्र झा सभा भवन में पार्टी जिला परिषद की बैठक रविवार को हुई। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सचिव ने लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आहवान किया। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी को देश के मात्र 31 फीसद लोगों ने वोट दिया था। साढ़े चार साल में इस सरकार की विभिन्न मार्चो पर विफलता से इसका ग्राफ काफी नीचे गिर गया है। रसोई गैस, डीजल,पेट्रोल की मूल्यों में लगातार वृद्धि से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की हालत दुखद है,युवाओं-छात्रों के बीच सरकार से घोर निराशा है। राफेन विमान रक्षा सौदा,सीबीआई प्रकरण ने सरकार को नंगा कर दिया है। लोगों की मूलभूत समस्याओं से भटकाने के लिए फिर से राम मंदिर का नारा दिया जा रहा है। वहीं, पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने कहा कि कम्युनिस्ट नेता भोगेंद्र झा की पुण्यतिथि  से पूर्व जिला के सभी प्रखंडो में पार्टी सदस्यता निजीकरण संपन्न कर लेना है। उन्होंने बिहार में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मजबूत आंदोलन करने का आहवान किया। गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया। पार्टी के जिला सचिव मिथिलेश झा ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि मधुबनी संसदीय सीट भाकपा की परंपरागत सीट रही है,जहां से भोगेंद्र झा पांच बार व चतुरानंद एक बार सांसद चुने गए। बैठक की अध्यक्षता अशेश्वर यादव ने किया जबकि बैठक में अरविंद प्रसाद, लक्षमण चौधरी, सूर्यनारायण महतो, राकेश कुमार पांडेय, राजश्री किरण, बाल कृष्ण मंडल,अरूण कुमार ठाकुर  ने भी विचार रखे।

- Advertisement -

भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ होगा हल्ला बोल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Volkswagen Tayron R-Line: जर्मनी की यह नई 7-सीटर SUV देगी Fortuner को कड़ी टक्कर!

Volkswagen Tayron R-Line: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन...

MG Majestor: 2026 में आ रही है JSW MG की धाकड़ एसयूवी, हाइब्रिड भी शामिल!

MG Majestor: भारतीय एसयूवी बाजार में जल्द ही एक नया तूफान आने वाला है,...

Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

Madhubani News: मधुबनी में डीएम के वर्चुअल चाबुक से हड़कंप मच गया, जब ई-केवाईसी...

शेयर बाजार में धूम मचा रहा यह Small Cap Stock, जानिए क्यों निवेशकों को कर रहा मालामाल!

Small Cap Stock: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) इन दिनों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें