

राहुल सिंह, केवटी, देशज टाइम्स। रैयाम चीनी मिल के परिसर में मजदूरों के लिए रहने के नाम पर बनाए गए मकानों को दुकान के लिए भाड़े पर लगाए जाने का मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध प्रगट किया और निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाड़े पर लेने वाले दुकानदार व यूनियन के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव उत्पन्न हो गया । कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों बाद भी मिल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर कंपनी दुकाननुमा मकान बनाकर भाड़े पर लगा रहा है।

सूचना मिलते हीं सीओ अजीत कुमार झा व रैयाम थाना के सअनि दिवाकर कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए विरोध करने वाले यूनियन के कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ ने तत्काल दुकानों को बंद कराते हुए इस संबंध में संबंधित कंपनी के जीएम के आने पर उनसे बात करने के लिए बीस दिनों का समय लिया। जानकारी के अनुसार, 1995 में रैयाम चीनी मिल के बंद होने से इलाके के किसानों के साथ आर्थिक व बेरोजगारों को रोज़गार की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौके पर जिपस समीउल्लाह खां समीम, राजद प्रखंडध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी , असराहा के पूर्व मुखिया अब्दुल मालिक, नयागांव पूर्वी पंचायत के दिनेश महतो सहित कई मौजूद रहे।



You must be logged in to post a comment.