
आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। एसपी दिपक वरणवाल ने जिले के पांच थानाध्यक्ष सहित 35 पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है। इसमें अरेर थानाध्यक्ष गया सिंह को रूद्रपुर थाना की कमान दी गयी है। इसी तरह एसआइ फिरोज आलम को पुलिस केन्द्र से घोघरडीहा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
लौकहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार को पतौना ओपीध्यक्ष,पुलिस केन्द्र से एसआइ धनंजय कुमार को लौकहा थानाध्यक्ष,लौकही थानाध्यक्ष रामाशीष कामती को अरेर थानाध्यक्ष व नगर थाना में कार्यरत एसआइ अरविन्द कुमार 3 को लौकही थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस पदाधिकारियों कहां से कहां गए सूची में देखें।

इधर, नगर थाना से तीन पुलिस पदाधिकारी का तबादला हुआ है तो वही नगर थाने को पांच नए पुलिस पुलिस पदाधिकारी मिले है। पांच नए पदाधिकारी मिलने पर नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि अब नगर की सुरक्षा में बहुत मदद मिलेगी।




You must be logged in to post a comment.