spot_img

मधुबनी महिला जदयू अध्यक्ष संगीता की हुंकार, 17 को प्रमंडलीय सम्मेलन में पहुंचें दरभंगा राज

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी महिला जदयू अध्यक्ष संगीता की हुंकार, 17 को प्रमंडलीय सम्मेलन में पहुंचें दरभंगा राज

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। 17 फरवरी को दरभंगा के राज मैदान दरभंगा में जदयू की प्रस्तावित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महिला जदयू अध्यक्ष संगीता ठाकुर ने जी-तोड़ तैयारी तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं को ऑन करते हुए उन्होंने कई हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी देने का आह्वान किया है। शुक्रवार को पार्टी की विस्तारित बैठक में महिला जदयू अध्यक्ष संगीता ठाकुर ने सर्वसम्मति से सत्रह फरवरी के सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को ऐतिहासिक व  सफल बनाने के लिए रणनीति तय करते हुए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने व आम लोगों तक नीतीश कुमार के संदेशों को पहुंचाने के साथ लोगों को प्रमंडलीय सम्मेलन में पहुंचने का न्यौता देने की  अपील की।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर मेहनत कर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मधुबनी के हर गांवों का दौरा कर लोगों को जुटाने का काम करेंगी। कहा कि सत्रह फरवरी को आयोजित दरभंगा राज मैदान में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के विकास पुरुष व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। संगीता ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए पूरे जिले में व्यापक तैयारी कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही है। जिले के हर एक प्रखंडों  में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक आयोजित की जा रही है।

- Advertisement -

इस प्रमंडलीय सम्मेलन में दरभंगा सहित मधुबनी व समस्तीपुर से लाखों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। साथ ही संगीता ठाकुर ने मुख्यमंत्री की ओर से  किए जा रहे विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील पार्टी के कार्यकर्ताओं से की। कहा कि इस दिन  मुख्यमंत्री कुमार दरभंगा राजमैदान में पार्टी के ज़िला से वार्ड स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह एक सुखद संयोग है। कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी संगठन एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है। बैठक में पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, विधायक लक्ष्मेश्वर राय, गुलज़ार देवी, ज़िला अध्य्क्ष अब्दुल कयूम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।मधुबनी महिला जदयू अध्यक्ष संगीता की हुंकार, 17 को प्रमंडलीय सम्मेलन में पहुंचें दरभंगा राज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव: खाली 10 सीटों पर EC का बड़ा ऐलान, चुनावी बिसात बिछानी शुरू!

बिहार विधान परिषद चुनाव: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हो रही नौ सीटों और एक उपच

Bihar Tourism: 14 देशों के 42 विदेशी इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दिखाएंगे बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव की अनोखी झलक, जानिए...

Bihar Tourism: बिहार की धरती, जिसे ज्ञान और विरासत की खान कहा जाता है, अब दुनिया के सामने अपनी पूरी चमक बिखेरने को तैयार है। राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय के सा

बिहार के 10 लाख घरों में लगेंगे Solar Panels: CM ने दिए तेज़ निर्देश, मिलेगी मुफ्त बिजली!

Solar Panels: बिहार के घरों में अब बिजली के बिल से आजादी मिलने वाली है! राज्य सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत 10 लाख घरों को रोशन करने क

Bihar Tourism: बिहार सरकार का अनोखा फरमान, कर्मचारियों को अब हर 3 महीने में परिवार संग करना होगा ‘पर्यटन’

Bihar Tourism: बिहार सरकार ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। अब राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर तीन महीने पर... #SamratChoudhary #BiharTourism #बिहार_सरकार