back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 27, 2025

मनीगाछी को सहेजकर चले गए डॉ. नागेंद्र झा

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मनीगाछी को सहेजकर चले गए डॉ. नागेंद्र झा अवधेश, मनीगाछी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रदेश के पूर्व मंत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नागेंद्र झा को संपूर्ण मनीगाछी ने रविवार को याद किया। मौका था उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि का जिस मौके पर प्रखंड कांग्रेस की ओर से उनकी याद में श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन किया गया था। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र झा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में वक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में उनके तैलीय चित्र प पुष्पाजंलि करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। डॉ. नागेंद्र झा के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. झा के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते कहा कि डॉ. झा जीवन पर्यंत जनसरोकारों से जुड़े रहे। उनके सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। मृदुभाषी, मिलनसार व शालीनता के प्रतिमूर्ति डॉ. झा ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए जितना किया वह उनके विशेष सोच को दर्शाता है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति को आगे बढ़ाने में उनकी सार्थक भूमिका रही है। वे वर्ष 1967से लेकर 1985तक मनीगाछी विधान सभा का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां की जनता के हर दु:ख-दर्द को साझां किया उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। समाज का विकास किया। एक नई राह दिखाई। डॉ. झा वर्ष 1985 से लेकर 1997 तक दो बार बिहार विधान परिषद् के सदस्य रहे। इसके साथ ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री भी रहे। वे सच्चे व कर्मठ कांग्रेसी थे। मौके पर विजय शंकर झा, नवीन कुमार झा, दयानंद झा आजाद, विश्वनाथ पाठक, कृष्णकांत झा, गगन मोहन झा, भरत लाल मेहता सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।मनीगाछी को सहेजकर चले गए डॉ. नागेंद्र झा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

27 दिसंबर 2025: आज का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना एक विशेष महत्व होता है और ज्योतिष...

Aaj Ka Panchang: 27 दिसंबर 2025, शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिशा शूल

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, यह हमें तिथि,...

आज ही पाएं एक्सक्लूसिव इनाम: Free Fire Max Redeem Codes की पूरी लिस्ट!

Free Fire Max Redeem Codes: आज के डिजिटल युग में, जब ऑनलाइन गेमिंग का...

आज ही पाएं Free Fire Max Redeem Codes: पाएं एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स और अपनी गेमिंग चमकाएं

Free Fire Max Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का दूसरा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें