back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान एक दार्शनिक को नमन कर धन्य हुआ बेनीपुर

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। नगर परिषद  वार्ड चार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता नेती राम ने  करते हुए बाबा साहेब के मार्ग पर चलने व आम लोगों को उनकी जीवनी से सीख लेने की अपील की। मौके पर आयोजित सभा में भाजपा  के जिला प्रवक्ता अभयानंद झा अभय ने  कहा, बाबा साहेब अंबेडकर  की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी व धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे। बाबा साहेब ने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। खासकर भारत की अस्सी फीसद समाज जो दलित वर्ग में आकर सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना ही ही डॉ. अंबेडकर का जीवन संकल्प था। मौके पर भाजपा  जिला सहकारिता मंच के उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि दबे कुचले लोगों की मांग उठाने वाले अंबेडकर ने हमेशा सत्य व न्याय के रास्तों पर लोगों का चलना सिखाया। सोनू ठाकुर ने कहा, बाबा साहेब सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। मौके पर जिला  महामंत्री  संजीव साह, सुनील राम, बालेश्वर राम, मिथिलेश राम, श्रीदेवी, रेखा देवी, छोटकी देवी, पंकज ठाकुर, नटवर ठाकुर, संतोष ठाकुर, सहित कई दर्जनों लोग मौजूद थे। मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान एक दार्शनिक को नमन कर धन्य हुआ बेनीपुर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohini Acharya ने PM Modi को बताया ‘फोटोजीवी प्रधान’, डॉलर और गैस सिलेंडर पर घेरा, मचा सियासी बवाल

Rohini Acharya: सियासी तरकश से जब आरोपों के तीर निकलते हैं, तो सामने कौन...

मोबाइल चार्जिंग: क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

Mobile Charging: आज के समय में जब हमारे फोन हमारी लाइफलाइन बन चुके हैं,...

फर्जी अकाउंट्स पर भड़कीं Rohini Acharya, साइबर सेल से की शिकायत, बोलीं- छवि बिगाड़ने की साजिश, पढ़िए Rohini Acharya के नाम पर चल रहे...

डिजिटल दुनिया की चकाचौंध में अक्सर गुमनाम चेहरों की आड़ में साज़िशें पनपती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें