back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

मिथिला का हक, मान लेकर रहेंगे सम्मान से

spot_img
- Advertisement -

मिथिला का हक, मान लेकर रहेंगे सम्मान से

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइमस ब्यूरो। मिथिला मैथिली के विकास में विभिन्न स्तरों पर हो रही कोताही के प्रति आम मैथिल को जागरूक करने व मिथिला के परिसीमन को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार के प्रति उन्हें सचेष्सट करने के लिए मैथिल मंच, विद्यापति सेवा संस्थान व अंतर्राष्ट्रीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मिथिला राज्य परिसीमन जागृति यात्रा की शुरुआत श्यामा मंदिर परिसर से की गई। युवा मैथिल आशीष चौधरी व मणिभूषण राजू की अगुवाई में निकली यात्रा विभिन्न जिलों की यात्रा करते हुए पचीस को फिर श्यामा मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा पर निकलने वाले मिथिला मैथिली के युवा चिंतकों को विदा करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि मिथिला के लोगों के शांतिप्रिय स्वभाव के कारण हमेशा उन्हें छला गया है। शांतिप्रिय होने के कारण उन्होंने कभी विरोध का स्वर मुखर नहीं किया और रोजगार की खोज में लाखों मैथिल पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इस यात्रा से उन्हें उम्मीद जगी है कि मिथिला के लोगों की यात्रा से जागरूकता बढ़ेगी और विकास की स्थिति कायम करने के लिए आम मैथिल संगठित होंगे। मिथिला में उपलब्ध विकास की संभावनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां के युवा संगठित हो जाएंगे और विकास की कुंजी उनके हाथ में चली आएगी।

- Advertisement -

मिथिला का हक, मान लेकर रहेंगे सम्मान से

- Advertisement -

सत्ताधारी दल चाहे केंद्र की हो या राज्य की उन्होंने भले ही इस इलाके के वोट से गद्दी संभाली हो लेकिन कभी उन्होंने यहां के विकास की चिंता नहीं की। यह इस क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए उपयुक्त अवसर का यहां सर्वथा अभाव रहा है। रोजगार की कमी रही है और इस कारण यहां के युवा मिथिला से बाहर पलायन करने को न सिर्फ मजबूर हो रहे हैं बल्कि इसका अनेक रूप में मिथिला को दंश झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। मिथिला में विकास की संभावनाएं असीमित हैं। बावजूद इसके विकास कार्यक्रमों के समुचित क्रियान्वयन नहीं होने के कारण देश का यह इलाका लंबे समय से पिछड़ने को मजबूर है। लोग अब यह समझने लगे हैं कि जब तक इस क्षेत्र का विकास नहीं होगा उनका समुचित विकास संभव नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं कि पलायन एक टिकाऊ विकल्प नहीं हो सकता है अब यहां के युवा जाग चुके हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही युवा शक्ति के भरोसे विकास का एक नया अध्याय यहां गढ़ा जाएगा। कार्यक्रम को ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी फूलकुमार राय, सीएम झा पड़वा, प्रवीण कुमार झा, दुर्गा नंद ठाकुर, विनोद कुमार झा, चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, जीव कांत मिश्र, चंदन व सीए नीरज कुमार सहित गणेश कांत झा ने भी संबोधित किया।

मिथिला का हक, मान लेकर रहेंगे सम्मान से

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

MS Dhoni का बड़ा फैसला: क्या नंबर 7 को छोड़ देंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी खिलाड़ी के नाम से जुड़ी हर...

शाहरुख खान फिर बनेंगे ‘रोमांस के बादशाह’, जानिए कब आएगी नई Romantic Film

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर फैंस...

Chaitra Navratri 2026: राशि अनुसार इन चमत्कारी उपायों से चमकेगा भाग्य, बनेंगे हर बिगड़े काम!

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आध्यात्मिक उत्थान और जीवन में सकारात्मक...

Bhagalpur News: भागलपुर में LPG Gas Supply पर Big UpDate… गैस की किल्लत नहीं, DM नवीन ने कहा चिंतित होने की जरूरत नहीं!

LPG Gas Supply: गर्मी की तपिश में राहत की बूंद, त्योहारों के मौसम में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें