spot_img

मुंबई में दिखी दरभंगा के विकास में पंख लगाने की चाहत

spot_img
- Advertisement -

मुंबई में दिखी दरभंगा के विकास में पंख लगाने की चाहतमुंबई, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा नेता डॉ. एसपी सिंह का रविवार को मुंबई में कांदिवली ईस्ट स्थित सेवन स्टार अस्पताल परिसर में वहां  रह रहे दरभंगा के निवासियों ने अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। दरभंगा निवासी मुंबईभाजपा के सचिव अशोक सिन्हा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुंबई में रह रहे दरभंगा के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। वहीं, डॉ. एसपी सिंह से रूबरू हुए। इनमें कई उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, चिकित्सक व शिक्षाविद् शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अपनी मिट्टी से दूर चले जाने पर उसके प्रति लगाव व भी अधिक बढ़ जाता है, यह बात मुंबई में रह रहे दरभंगा निवासियों को देखकर स्पष्ट नजर आती है। मुंबई में रहकर भी सभी लोगोंमें दरभंगा व मिथिला की संस्कृति की झलक और उसके प्रति गहरा प्यार है। इस कार्यक्रम के दौरान दरभंगा से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई। दरभंगा में सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं, वहां की स्वच्छता, अच्छी शिक्षा, संस्कृति कीपुष्टि, रोजगार के अवसरों को बढ़ाना, पलायन की समस्या की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य तमाम विषयों पर बात हुई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने दरभंगा के विकास और वहां की समस्याओं के बारे में तमाम सुझाव दिये। कई अच्छे सुझाव सामने आए और उन सभी सुझावों को सूचीबद्ध कर लिया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगाकि इन सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाया जाए, जो काम हम अपने स्तर पर कर सकते हैं, उन कार्यों को हम करने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार, मुंबई भाजपा के संगठन मंत्री मनोज झा, उद्योगपति त्रिपुरारी चौधरी, जयमाधव झा, भगवान चौधरी, उमेश झा, आर.एस. मिश्र, विरेंद्र दीक्षित, ललित झा, रामा झा समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।मुंबई में दिखी दरभंगा के विकास में पंख लगाने की चाहत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी के निजी हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा…पिटाई से मरा!

Madhubani Student Death: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर...

Darbhanga में Domestic Violence, ससुराल वालों पर जबरन गर्भपात व मारपीट का आरोप

Domestic Violence: दरभंगा के जाले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

Darbhanga में दो गुटों की भिड़ंत, दो महिला सहित 5 लोग घायल, पढ़िए

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में बीती रात ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव...