back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर यौन शोषण में मधुबनी के चिकित्सकों के पास पहुंची सीबीआई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Image result for मधुबनी सेल्टर होममुजफ्फरपुर यौन शोषण में मधुबनी के चिकित्सकों के पास पहुंची सीबीआईआकिल हुसैन, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मंगलवार को अचानक सीबीआइ की दो सदस्यीय टीम सदर अस्पताल मधुबनी पहुंची। जहां सीबीआई की टीम के सदर अस्पताल पहुंचते ही पूरे अस्पताल के चिकित्सकों के बीच हलचल का माहौल देखा गया। मुजफ्फरपुर स्थित सेवा संकल्प की ओर से संचालित बालिका गृह में यौन शेषण के मामले का 31 मई को खुलासे के बाद चौदह बच्चियों को मधुबनी स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। मधुबनी स्थित बाल सुधार गृह में रखने से पहले चौदह बच्चियों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में हुआ था। इसके संबंध में सीबीआई के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी व एक कनीय अधिकारी ने सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय नारायण प्रसाद, डॉ. रमा झा व गार्गी सिन्हा घंटों पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम के सामने चौदह बच्चियों  की मेडिकल जांच रिर्पोट लाई गई। सीबीआई टीम के सामने जब मेडिकल जांच रिपोर्ट लाया गया व सभी सभी बच्चियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट एक समान देख, कुछ देर के लिए टीम के दोनों अधिकारी हैरत में पड़ गए। इसके बाद दोनों अधिकारी ने चिकित्सकों से मेडिकल जांच रिपोर्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के बाद वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, 31 मई को यौन शोषण के मामला उजागर होने के बाद कुल चौदह बच्चियों को मधुबनी भेजा गया था। जहां तीन व चार जून को सदर अस्पताल मधुबनी में मेडिकल जांच कराया गया। हांलाकि सीबीइ टीम के सदर अस्पताल पहुंचने की पुष्टि करने से पुलिस व अस्पताल पदाधिकारी बचते रहे।मुजफ्फरपुर यौन शोषण में मधुबनी के चिकित्सकों के पास पहुंची सीबीआई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Car: क्या विद्युत कारें वाकई कम दमदार होती हैं? जानें सच्चाई

Electric Car: आधुनिक ऑटोमोबाइल बाजार में विद्युत कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है,...

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें