

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला परिषद क्षेत्र बारह केवटी 3/4 के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को केवटी पंचायत भवन परिसर में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंद्रह दिसंबर को रसलपुर गांव स्थित बद्री यादव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले केवटी विधान सभा स्तरीय बीएलए व बूथ कमेटी व राजद कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए इसकी तैयारी पर विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई। बैठक में युवा राजद के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार यादव, कांग्रेस नेता व मुखिया संघ के अध्यक्ष फतेह अहमद, जिपस समीउल्लाह खां समीम, पूर्व उपप्रमुख सुवंश यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो.बदरे आलम, जगदीर यादव, हीरालाल मंडल, रामसेवक यादव , प्रो.कैलाश प्रसाद साह, अमीत पासवान, साघना देवी, निर्मला देवी , संजीत राय, मनोज ठाकुर, मो.रेजाली, शिवनाथ यादव समेत कई ने विचार रखा।




You must be logged in to post a comment.