back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

रात के सन्नाटे में लहेरियासराय बंगाली टोला डिलेवरी कार्यालय में अग्निदेव का कहर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Image result for गोदाम में आग

- Advertisement -

चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। एंट्रेक्स ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड की जिला डिेलेवरी कार्यालय में रात के करीब दो बजे लगी शॉर्ट सर्किट से आग ने पूरे इलाके के लोगों को सर्द रात में गर्मी का अहसास करा दिया। तेज धुआं व गंध से आग पर काबू पाने में लोगों के पसीने छूट गए तब जाकर पुलिस व अग्निशमन दस्ता ने मोर्चा संभाला। आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई थी जिससे हादसे का आशंका बढ़ गया। वैसे, नुकसान बहुत नहीं हुआ फिर भी नकदी सहित सामान जलने से लाखों की क्षति हुई है। अनुमान अभी लगाया ही जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय के बंगाली टोला में रविवार की रात आग ने जमकर तांडव मचाया। स्थानीय ट्रांसपोर्ट कार्यालय में आग की लपटों ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। यहां शार्ट सर्किट से आग लगी आग से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज व भयावह थी कि स्थानीय लोगों को इसे शांत करने में घंटों लग गए मगर तब भी लपटें लहकता देख लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरके शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों आग बुझाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की टीम का साथ देते दिखे। मगर दुखद यह जब तक आग शांत होती पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

- Advertisement -

रात के सन्नाटे में लहेरियासराय बंगाली टोला डिलेवरी कार्यालय में अग्निदेव का कहर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लाहौर 1947: सनी देओल की अगली धांसू फिल्म, जानें कब होगी रिलीज और क्या टूटेंगे रिकॉर्ड!

Lahore 1947 News: बॉलीवुड के 'एक्शन किंग' सनी देओल की वापसी ने बॉक्स ऑफिस...

Darbhanga News: नवोदय विद्यालय में Swachhata Abhiyan का शंखनाद, 500 पौधे लगाकर छात्र देंगे हरियाली और स्वच्छता का संदेश

Swachhata Abhiyan: जैसे एक चिंगारी पूरे जंगल में आग लगा सकती है, वैसे ही...

Bihar News: बिहार विधान परिषद में नीतीश का अनोखा अंदाज़: Bihar Politics पर हावी हुआ ‘तिलक’ का मज़ाक

पटना न्यूज़: Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक गलियों में अक्सर तीखी बहस और गंभीर...

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस को मिला Ex-serviceman Status: अब महिलाओं को भी मिलेगा पूर्व सैनिकों वाला सम्मान और लाभ

Ex-serviceman Status: देश की रक्षा सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें