

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ दरभंगा ग्रामीण की बैठक भालपट्टी पंचायत में प्रखंड संयोजक सुधीर कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा लवली ने कहा, प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कम करेगी। सहकारिता प्रकोष्ठ राफेल मामले में प्रधानमंत्री को मिला क्लिन चिट कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजीव झा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकात मिश्र, सत्यम ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष आनंद चौधरी, चंदन झा, सुबोध प्रसाद सिंह कृष्ण कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।
- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.