back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

रूकी किस्त, बन गया उचक्कों का अड्‌डा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रूकी किस्त, बन गया उचक्कों का अड्‌डा आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। करीब आठ वर्ष पूर्व बेनीपट्टी प्रखंड के परिसर में निर्माण होने वाला मनरेगा भवन अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। उक्त अधूरे भवन के निर्माण में लाखों रुपए खर्च किए जा चुके है। स्थिति यह है कि अब आधे भवन के निर्माण के बाद अचानक विभाग ने भवन का निर्माण नहीं कराने की फरमान जारी कर दिया। इससे उक्त मनरेगा भवन का निर्माण पूर्ण नहीं कराया जा सका। सूत्रों की मानें तो मनरेगा योजना के सभी कार्यों के लिए एक अलग भवन के निर्माण के लिए करीब अस्सी लाख की राशि से भवन निर्माण कराने की योजना थी। उक्त भवन का शिलान्यास तत्कालीन विधायक विनोद नारायण झा व प्रमुख अन्नू देवी ने किया था। शिलान्यास के बाद भवन निर्माण की पहली किस्त से भवन का निर्माण कार्य बीडीओ ने कराई, लेकिन दूसरी किस्त से पूर्व ही विभाग ने भवन के निर्माण के औचित्य पर सवाल उठाते हुए भवन निर्माण की दूसरी किस्त रोक दी। जानकारी के अनुसार तब से उक्त भवन अधूरा निर्माण होकर खंडहर होने की राह जोह रहा है। जानकारों की मानें तो उक्त भवन को पूर्ण कराकर किसी अन्य विभाग को सौंप देना चाहिए,ताकि लाखों की लागत से पूर्ण भवन का उपयोग किया जा सके। जानकारी के अनुसार, प्रखंड परिसर में अर्धनिर्मित मनरेगा भवन के निर्माण कार्य रोक के बाद भवन जर्जर हो रहा है। दूसरी किस्त के भुगतान नहीं होने से भवन का खिड़की के साथ प्लास्टर भी नहीं कराया गया है। उधर, स्थानीय लोगों की माने तो उक्त भवन में देर शाम के बाद असमाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है।रूकी किस्त, बन गया उचक्कों का अड्‌डा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...

Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज… पढ़िए बड़े...

Madhubani Crime News: ग्रामीणों की पकड़ में आए शातिर चोर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें