back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

रेलवे के चालक पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रेलवे के चालक पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार में कानून व्यवस्था लूंज पड़ने के कारण अपराधिक तत्वों के साथ असमाजिक तत्वों का भी मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है। यही कारण है कि अन्य क्षेत्रों के साथ साथ असमाजिक तत्व अब रेल कर्मी को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के जयनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गुमती संख्या 39 सी  स्थित मालगाड़ी का सेंटिग कर रहे चालक पर बीते देर संध्या असमाजिक तत्वों ने  पथराव किया। घायल अवस्था में चालक ने ईंजन छोड़ जान बचाते हुए स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ ने घायल चालक को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में चालक की ओर से जयनगर रेलवे स्टेशन पर रेल थाना में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या नेपाल रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिराने वाली मालगाड़ी को 31 वर्षीय चालक प्रदीप कुमार की ओर से रेलवे गुमती संख्या 39 सी से नेपाली टैक पर सेंटिंग किया जा रहा था। उसी दरम्यान एक दर्जन से अधिक असमाजिक तत्वों ने मालगाड़ी के ईंजन पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इससे ईंजन के दरवाजे व खिड़की के शीशे टूट गए और इसी दरम्यान लोको सेंटर चालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में चालक ने जान बचाते हुए स्टेशन की ओर भागा।

- Advertisement -

रेलवे के चालक पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमलाइसकी जानकारी एएसएम कार्यालय को दी। सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केएन सरदार व कांस्टेबल दिलीप मंडल ने घायल चालक को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में घायल चालक की ओर से एक दर्जन से अधिक अज्ञात असमाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रेल थानाध्यक्ष विनोद राम इस मामले में बताया कि चालक की ओर से आवेदन दिया गया है प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की जायेगी। इधर, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केएन सरदार ने बताया कि पथराव करने वाले लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। रात की घटना को देखते हुए गेट संख्या 39 सी पर कार्यरत गेटमैन बालेश्वर यादव ने बताया कि टेªन के अवागमन की संख्या बढने के कारण काफी देर तक रेलवे गुमती बंद रहने पर कुछ लोगों की ओर से गेट मैन को धमकाया जा रहा है जिसकी शिकायत एएसएम कार्यालय को दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 19 फरवरी 2026 – जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दिन की शुरुआत करना और अपने आराध्य...

आज का पंचांग: 19 फरवरी 2026, गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिवस पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें