back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

लंबित वादों को मिलेगी गति, जिला व सत्र न्यायाधीश की पहल

spot_img
- Advertisement -

लहेरियासराय, देशज टाइम्स संवाददाता। जिला व सत्र न्यायाधीश अरूणेंद्र सिंह ने बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से एएडीजे में पदोन्नत पाए समपत कुमार को नव सृजित कोर्ट सप्तम व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आठ से एडीजे में पदोन्नत पाए अक्षय कुमार सिंह को नव सृजित कोर्ट अष्टम व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम से एडीजे में पदोन्नत पाए अनायत करीम को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

लंबित वादों को मिलेगी गति, जिला व सत्र न्यायाधीश की पहल

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्थानीय व्यवहार न्यायालय में लंबित वादों के निष्पाद के लिए तीन अपर सत्र न्यायाधीश  पदस्थापित हैं। वर्ष  2019 में करीब तेरह हजार सत्र वाद लंबित रहा है। लंबित सत्र वाद के त्वरित निष्पादन के लिए तीन नए एडीजे को क्रियाशील किया गया है। वहीं, नव पदोन्नत पाए एडीजे समपत कुमार को सहायक सत्र न्यायाधीश प्रथम व द्वितिय कोर्ट का भी प्रभारी बनाया गया है। जिला व सत्र न्यायाधीश अरूणेंद्र सिंह ने नव वर्ष में बुधवार को प्रशासनिक आदेश जारी कर पंचम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी को प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दरभंगा का दायित्व सौंपा है। अब लहेरियासराय, सदर, नगर, सिमरी व रैयाम थाने के मामलों को देखने, सुनवाई व जमानत याचिका पर आदेश पारित करने समेत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का सभी दायित्व निर्वहन का कार्य श्री द्विवेदी करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Jale Crime News: जाले में डीजे ट्रॉली के जाम में फंसा राहगीर, जातिसूचक गालियां, मारपीट और 20 हजार की लूट

Jale Crime News: अक्सर डीजे की धुन पर थिरकते लोग खुशियां मनाते दिखते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें