दरभंगा, देशज टाइम्स। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आंदोलित कर्मचारियों का शनिवार को दूसरे दिन भी बेमियादी हड़ताल जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आज भी पहल नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने सभा कर विश्वविद्यालय प्रशासन को कर्मचारी विरोधी करार दिया।
कर्मचारियों का कहना है, हम लोगों से पूर्व में भी बातचीत कर आश्वासन दिया गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी की है। कर्मचारी संघ के साथ सहमति पत्र भी पचीस अक्टूबर 18 को करने के बाद भ्ज्ञभ् विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर ध्यान नही दे रहा है।
मौके पर प्रदर्शन के बाद सभा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव अशोक कुमार दास, रामसेवक भारती, अमृतनाथ झा, सरोज कुमार चौधरी, श्रमण राम, मनोज राम, राजू राम, विकास कुमार, भोला पासवान, प्रताप नारायण, उमेश चंद्र झा कर रहे थे।
You must be logged in to post a comment.