back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

लोकतंत्र को बचाने में जुटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके के हाकिम

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

लोकतंत्र को बचाने में जुटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके के हाकिम आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जयनगर अनुमंडल से सटे भारत नेपाल से लगने वाली सीमावर्ती जिले के पुलिस पदाधिकारी की बैठक रविवार को जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ सुमीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद दोनों देशों के पुलिस पदाधिकारियों के बीच जयनगर अनुमंडल से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम, असमाजिक तत्वों की गतिविधियों समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

डीएसपी ने बताया कि आसन लोकसभा चुनाव को देखते हुए जयनगर अनुमंडल से अंतरराष्ट्रीय सीमा के तहत जो भी नेपाल के जिला लगते हैं उनके पदाधिकारियो के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी, राष्ट्र विरोधी गतिविधि,असमाजिक तत्वों के अलावा प्रतिबंधित सामानो के रोकथाम के साथ जो भी अपराधी प्रवृति के लोग जो भारत से अपराध कर नेपाल में शरण लेते हैं उसकी सूची का आदान प्रदान व उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ताकि स्वच्छ वातावरण में लोकसभा चुनाव हो सके।

- Advertisement -

बैठक में जयनगर एसडीओ शंकर शरण ओमी,48 वीं बटालियन एसएसबी जयनगर के समादेष्टा शंकर सिंह, बेनीपट्टी डीएसपी पुष्कर कुमार,फुलपरास डीएसपी सुनीता कुमारी,नेपाल के धनुषा जिला के डीएसपी दिपेन्द्र साही,सिरहा जिला के लहान डीएसपी राजेश थापा,सिरहा डीएसपी माधव राज खरैल,इलाका प्रहरी खजुरी के इंस्पेक्टर सेसकराम खन्दार,जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

लोकतंत्र को बचाने में जुटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके के हाकिम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

SA20 लीग में जब एक दर्शक की किस्मत चमकी: एक करोड़ का अद्भुत कैच!

SA20: दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में हाल ही में एक ऐसा अविश्वसनीय क्षण देखने...

CBSE DRQ 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका, चूक गए तो पछताएंगे!

CBSE DRQ: लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

भारतीय शेयर बाजार में कोहराम: 7 बड़ी कंपनियों की मार्केट कैप में ₹35,439 करोड़ की गिरावट, SBI को सबसे तगड़ा झटका

Stock Market: पिछले सप्ताह छुट्टियों के चलते भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी दिन कम...

भारतीय Stock Market: टॉप-10 में से 7 दिग्गज कंपनियों को लगा ₹35,439 करोड़ का झटका, SBI सबसे बड़ा शिकार!

Stock Market Stock Market: पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में छुट्टियों के कारण कम कारोबारी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें