back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

लौकहा बाजार में लूट का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

लौकहा बाजार में लूट का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। फुलपरास  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरूवार को एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बीते सात व आठ अगस्त की रात लौकहा थाना अंतर्गत लौकहा बाजार स्थित विजय प्रसाद अग्रवाल के घर में तीन अपराध कर्मियों की ओर से मारपीट कर करीब एक लाख रूपए व गहना जेवर लूटने के वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस कांड को लेकर लौकहा थाना में एफआईआर दर्ज है। वहीं उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठन किया। जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पूरे मामले का उदभेदन किया गया।

- Advertisement -

लौकहा बाजार में लूट का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार

- Advertisement -

गठित टीम ने संभावित स्थानों पर छापेमारी कर कांड में संलिप्त अपराधी कर्मी रसुआर थाना मरौना के रामेश्वर साह के पुत्र उमेश कुमार साह, राजकुमार साह पिता स्व. मणिलाल साह, अरुण कुमार पिता राजकुमार साह दोनों माधोपुर थाना लौकहा को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों ने अन्य दो सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार किए गए अपराधी में उमेश कुमार साह के पास से एक देसी कट्टा वहीं राजकुमार व अरुण कुमार के दुकान से इस कांड में लूटे गए सोने व चांदी के आभूषण को बरामद किया गया है। घटना के पर्दाफाश के लिए बनाई गई टीम में लौकहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, घोघरडीहा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत अन्य शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हार्दिक पंड्या न्यूज़: हार्दिक पंड्या ने माहिका और बेटे के साथ शेयर कीं दिल छू लेने वाली अनदेखी तस्वीरें!

Hardik Pandya: टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मैदान पर चौके-छक्के जड़ने के...

Bihar Politics: जमुई में नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, क्या बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर?

Bihar Politics: बिहार की सियासी बिसात पर हर चाल मायने रखती है, और जब...

Darbhanga News: दरभंगा एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा – समय पर हो पूरा

Darbhanga News: एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा...

लखीसराय में बड़ा खुलासा: Bihar Ration Card Scam में अमीरों की बल्ले-बल्ले, गरीबों का हक छीना!

Bihar Ration Card Scam: जीवन की गाड़ी खींचने के लिए जब पेट की आग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें