back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

विकास की आड़ में बीजेपी खेल रही जनविरोधी राजनीति का खेल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

विकास की आड़ में बीजेपी खेल रही जनविरोधी राजनीति का खेल आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी विधानसभा के पूर्व विधायक सह सीपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदय राम नरेश पांडेय ने कहा कि भाजपा देश में विकास की राजनीति की आड़ में जनविरोधी राजनीति करती है। लोगों को असल मुद्दों से भटका कर भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। किसान मजदूर बेहाल है। देश में बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। भाजपा सरकार के पांच वर्ष बीतने को हैं और चुनाव के समय किया गया एक भी वादा भाजपा ने नहीं निभाया। भाजपा केवल जुमलेबाजी से सरकार चला रही है। पूर्व विधायक ने प्रखंड कार्यालय उमगांव में सत्ररह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा की ओर से आयोजित महा धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। धरना की अध्यक्षता अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब व किसान विरोधी है। मौके पर पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय, अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी, राकेश कुमार पांडेय, बालेखर ठाकुर, रामविलास साफी, यमुना प्रसाद शुक्ल, रामानंद प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।विकास की आड़ में बीजेपी खेल रही जनविरोधी राजनीति का खेल

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन: ‘लाफ्टर शेफ’ में साथ, घर पर क्या है तैयारी?

Karan Kundrra News: प्यार का महीना, मोहब्बत का त्योहार और सितारों की दुनिया में...

दिल्ली की बेटियों के लिए सरकारी योजना: लखपति बिटिया से सुनिश्चित होगा उज्ज्वल भविष्य

सरकारी योजना: दिल्ली सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने...

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, कई दुकानों पर लटके ताले

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', कई दुकानों पर लटके ताले,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें