मई,21,2024
spot_img

विरासत को करीब से समझने राजगीर गए किलकारी के बच्चे

spot_img
spot_img
spot_img

विरासत को करीब से समझने राजगीर गए किलकारी के बच्चे

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। किलकारी दरभंगा के बच्चे सांस्कृतिक, धार्मिक व पुरात्ताविक परिवेश व संस्कार का समझने रविवार को राजगीर रवाना हो गए। बिहार बाल भवन किलकारी दरभंगा की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के लिए इन 65 बच्चों को राजनगर विदा किया गया है। भ्रमण का मकसद बच्चों में अपने क्षेत्र के प्रति जागरूकता लाना था। साथ ही विरासत के संरक्षण के लिए संकल्पित करना भी है। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों में भ्रमण को लेकर बहुत उत्साह था। बच्चों को यात्रा के बाद यात्रा संस्मरण लिखने को कहा जाता है, जिसे डोकोमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सुंदर यात्रा वृतांतों के एक अच्छी उपलब्धता के उपरांत इसे पुस्तक का रूप दिया जाएगा। बच्चों को कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने विदा किया। यह सालाना एक दिवसीय भ्रमण के तहत करवाया गया।

विरासत को करीब से समझने राजगीर गए किलकारी के बच्चे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें