back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

वीणा ठाकुर को मिला मैथिली साहित्य पुरस्कार, सम्मान कथा-संग्रह परिणीता को समर्पित

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वीणा ठाकुर को मिला मैथिली साहित्य पुरस्कार, सम्मान कथा-संग्रह परिणीता को समर्पित चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स। मैथिली साहित्यकार डॉ. वीणा ठाकुर को मैथिली साहित्य अकाडमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कथा-संग्रह परिणीता को समर्पित है। अकाडमी में मैथिली के प्रतिनिधि डॉ. प्रेम मोहन मिश्र ने बुधवार को देशज टाइम्स को बताया, दिल्ली में निर्णायक मंडल की बैठक में शेफालिका वर्मा, ताराकांत झा व विवेकानन्द ठाकुर ने सर्वसम्मति से यह निर्णय किया। कार्यकारिणी ने आज इस पर मुहर लगाई। साहित्य अकादमी की पूर्व प्रतिनिधि डॉ. ठाकुर को पुरस्कार के लिए चुने जाने से मैथिली-जगत में प्रसन्नता है। अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में ठाकुर को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मधुबनी भवानीपुर गांव के प्रो. श्रीमोहन ठाकुर के घर 19 मार्च 1954 को जन्मी व पंचोभ के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार झा की पत्नी डॉ. ठाकुर वर्तमान में बिड़ला फाउंडेशन के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान के लिए गठित मैथिली भाषा समिति की संयोजिका हैं। मिथिला विवि में बतौर स्नातकोत्तर मैथिली विभाग में विभागाध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। डॉ. ठाकुर की मैथिली में उपन्यास ‘भारती’, कथा-संग्रह ‘आलाप’, समीक्षा ‘मैथिली रामकाव्यक परम्परा’, ‘विद्यापतिक उत्स’, ‘इतिहास दर्पण’, ‘वाणिनी’, ‘मैथिली गीत साहित्यक विकास आ परंपरा’ तथा अनुवाद की पुस्तकें ‘हाट-बजार’ और ‘आधुनिक भारतीय कविता संचयन : हिंदी’ प्रकाशित हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘विद्यापति गीत रचनावली’, ‘मैथिली प्रबंध काव्यक उद्भव ओ विकास’ सहित कई पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। इधर, डा. ठाकुर के चयन पर स्थानीय कवि-सहित्यकारों ने प्रसन्नता का इजहार किया है। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रूपनारायण चौधरी, मैथिली के वरिष्ठ कवि प्रो. शिवाकांत पाठक, अकादमी के अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित डॉ. योगानंद झा, साहित्य अकादमी के मैथिली परामर्श मंडल के सदस्य प्रो. अमलेन्दु शेखर पाठक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती ठाकुर को बधाई दी है।वीणा ठाकुर को मिला मैथिली साहित्य पुरस्कार, सम्मान कथा-संग्रह परिणीता को समर्पित

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Car: क्या विद्युत कारें वाकई कम दमदार होती हैं? जानें सच्चाई

Electric Car: आधुनिक ऑटोमोबाइल बाजार में विद्युत कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है,...

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें