back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

सत्रह दिनों से हड़ताल, अब महाधरना

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो।  रसोइया संगठनों के संयुक्त आह्वान पर एक जनवरी से चल रहे हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य रसोइया संघ गोप गुट के नेतृत्व में खिरमा बीआरसी पर धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व उमेश यादव केवल दास अमरेश कुमार ने किया। धरना स्थल पर सरकार विरोधी नारे लगाए। नारा रसोइया को सरकारी सेवक घोषित करो, रसोइया को अठारह हजार वेतन देना होगा सभी रसोइया को साल में चार सूती साड़ी देना होगा। 1250 में डीएम नहीं अठारह हजार से कम नहीं समेत अन्य नारे लगाए गए। धरना स्थल पर सभा हुई जिसकी अध्यक्षता सुधा देवी ने किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य धर्मेश यादव ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है। रसोइया सहित तमाम स्किम वर्कर के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि समान काम का समान वेतन देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि केवटी के कुछ जगहों पर हेड मास्टर की ओर से खाना बनाने का दबाव देने की निंदा की।

- Advertisement -

 

उन्होंने सरकार से मांग किया कि रसोइया संघ से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराए। हड़ताल का समर्थन करते हुए आंदोलन को और तीव्र करने की अपील की। सभा को बुधनी देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, राज कुमारी देवी, बबिता देवी, डोमू सहनी, दबिया देवी, इनर देवी ने किया।

सत्रह दिनों से हड़ताल, अब महाधरना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टाटा-थावे एक्सप्रेस में ‘बिहार Train Theft’: मंत्री के भाई का पार्सल गायब, रेलवे सुरक्षा पर सवालिया निशान

Bihar Train Theft: चलती रेलगाड़ी से जब सामान गायब हो जाए, तो आम आदमी...

अहान शेट्टी को जन्मदिन पर पापा सुनील शेट्टी का भावुक संदेश: कहा- ‘अब तुम्हारा समय है’

Ahan Shetty News: अहान शेट्टी को जन्मदिन पर पापा सुनील शेट्टी का भावुक संदेश: कहा-...

मूलांक 8 का जीवन: संघर्ष और सफलता की अनूठी यात्रा | Numerology in Hindi

Numerology in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में अंकों का विशेष महत्व है, और मूलांक 8...

HTET 2026: हरियाणा में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, नोटिफिकेशन जारी

HTET 2026: हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें