back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

समस्तीपुर ने मुजफ्फरपुर को तेरह रन से रौंदा

spot_img
- Advertisement -

Related image

- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। कॉलेज मैदान में आयोजित काजी मौलाना मोजहिदुल इस्लाम कासमी मेमोरियल क्रिकेट कप प्रतियोजिता में समस्तीपुर के रॉयल इंस्टीच्यूट क्रिकेट क्लब ने मुजफ्फरपुर के बवल क्रिकेट क्लब को तेरह रन से पराजित कर दिया।टॉस जीत कर समस्तीपुर के कप्तान हर्ष द्विवेदी  ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सभी खिलाड़ी खेलते हुए, निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट गंवाकर 105  रन बनाएं। टीम के बल्लेबाज संकेत कुमार ने सर्वाधिक 28  रन का योगदान दिया। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज अनु प्रकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चार ओवर एक मेडन बारह रन पर लिया। जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम टीम खेलते हुए अपने लक्ष्य 106 रन का पीछा करते हुए दस विकेट गवां कर मात्र 92 रन ही बना सकी। इसके सभी खिलाड़ी पैवेलिन वापस वापस हो गए। मुजफ्फरपुर की टीम को पराजित करने के बाद  तीसरे वर्ष का विजेता समस्तीपुर के रॉयल इंस्टीच्यूट क्लब फाइनल में प्रवेश कर गया है। तीन जनवरी गुरुवार को दूसरे  सेमीफाइनल मैच में  झंझारपुर एलेवन क्रिकेट क्लब बनाम सारण के छपरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा। पिछले वर्ष के विजेता सारण के  छपरा क्रिकेट क्लब के साथ करो या मरो की स्थिति है। कल के विजेता टीम को रॉयल इंस्टीच्यूट समस्तीपुर से फाइनल में जो टीम जीतेगा उससे मुकाबला होगा। झंझारपुर एलेवन की टीम भी मजबूत बताई जाती है, इसने भी इस मैदान पर खेलते हुए,विजेता व उप विजेता का कप प्राप्त किया है।

- Advertisement -

समस्तीपुर ने मुजफ्फरपुर को तेरह रन से रौंदा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Jale Crime News: जाले में डीजे ट्रॉली के जाम में फंसा राहगीर, जातिसूचक गालियां, मारपीट और 20 हजार की लूट

Jale Crime News: अक्सर डीजे की धुन पर थिरकते लोग खुशियां मनाते दिखते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें