spot_img

सरफराज हत्याकांड में पुलिस के छूट रहे पसीने

spot_img
- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के मो. सरफराज की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को इस ठंड में पसीने छूट रहे हैं। पूरे मामले में पेंच ही पेंच है। मोबाइल नंबरों की जांच चल रही है लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। किसी भी स्तर या आशंका का खुलासा पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं किंतु लीलपुर गांव के जिन तीन लोगों को 31 दिसंबर को ही पूछ ताछ के लिए हिरासत में लिया है उन्हें बुधवार की देर शाम तक छोड़ा नहीं गया है। उन तीन लोगों में करीब 65 वर्षीय अब्दुल करीम, चालीस वर्षीय मो.शमीम व पचपन वषीय  सईद शामिल हैं, जिनके यहां मृतक का आना जाना  लगा  रहता था। जानकारी के अनुसार, सरफराज की लाश धमुआरा पकड़ी मुख्य सड़क पर अंधराघाट के निकट मिली थी जिनका दाहिना पैर जांघ से नीचे  भयंकर रूप से जख्मी था। वहीं मोटरसाइकिल भी काफी क्षतिग्रस्त होकर पड़ी थी।

- Advertisement -

सरफराज हत्याकांड में पुलिस के छूट रहे पसीने

- Advertisement -

घटना  स्थल  पर जुटी भीड़ उसे हत्या का मामला मान रही थी। पुलिस के साथ रोड़ेबाजी भी हुई। सरफराज की हत्या का मामला बताते हुए पत्नी गौसिया खातून ऊर्फ रूबी ने अपना फर्द बयान पुलिस को देकर मामला दर्ज करवाया है जिसमें कुल तीन लोगों को नामजद किया है जिसमें लीलपुर गांव के जावेद, जीलानी व रबबानी तीनों भाई व कुछ अज्ञात शामिल हैं लेकिन मामला अभी भी उलझा है। इधर, स्थानीय थाना पर  बुधवार देर शाम  बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी ने कांड के संबंध में पूछने पर बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सबसे पहले नामजदों को गिरफ्तार किया जाएगा  लेकिन मामले के विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच करने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt