
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में एक बार फिर सरेशाम गोली चली। इससे गुरुवार की शाम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी थर्रा उठा। स्थानीय एक पान की दुकान के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए शाहगंज के रहने वाले स्व. राजेंद्र झा के पचीस वर्षीय पुत्र रोहित झा को छलनी कर दिया। बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।


इसमें दो गोली रोहित की पेट व छाती के बीच में लगी है। उसे गंभीर हालत में पारस अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएचरेफर कर दिया। इस संबंध में घायल रोहित की मां ने देशज टाइम्स को बताया कि आज शाम और इससे पहले भी लगातार आसपास के रहने वाले विकास राघव व रोशन उसके यहां घर के पास दारू व गांजा पिया करते थे, जिसे वह बराबर मना करती थी।

आज भी जब यह लोग नशा पान का सेवन कर रहे थे। इसी बीच उसने मना किया और उसके लड़के ने भी उन लोगों को नशा पान करने से रोका जिसकी वजह से इन तीनों ने उसे अल्लपट्टी के पास घेरकर गोली मार दी। इस संबंध में सदर एसडीपीओ अनुज कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान हो गई है। उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। वैसे बताया जाता है कि रोहित भी जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





You must be logged in to post a comment.