दरभंगा, देशज टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित एमआरएम महाविद्यालय में सर्जना निखार शिविर के प्रथम वर्ग संचालन योगाभ्यास से प्रशिक्षक राम विनोद ठाकुर ने छात्राओं को योग का शुभारंभ ओम उच्चारण व शांति पाठ से कराते हुए उन्हें निखारने की भरसक शुरूआत की।
योगाभ्यास कराते हुए प्रशिक्षक ठाकुर ने पवनमुक्तासन,तितली आसन व पूर्ण तितली आसन का अभ्यास कराया। भ्रामरी, प्राणायाम का अभ्यास कराया। महत्व को विस्तृत रूप से समझाया। वहीं, एजुकेशन सॉल्यूशन फॉर यू के प्रशिक्षक देव सिंह ने छात्राओं को कंप्यूटर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कंप्यूटर के महत्व व कंप्यूटर के अविष्कार के बारे में बताया।
साथ ही कंप्यूटर के फंडामेंटल के बारे में मौलिक कंप्यूटर के कनेक्शन जोड़ने का तरीका बताया। वहीं मेहंदी की शिक्षिका रानी झा ने छात्राओं को मेहंदी का कोण पकड़ना, बेसिक डिजाइन, दुल्हन मेहंदी बारे में जानकारी दी।
वहीं, ब्यूटीशन की शिक्षिका अनुराधा श्रीवास्तव ने छात्राओं को ब्यूटिशियन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। आइब्रो बनाने में कैसे धागा पकड़ें इसके बारे में छात्राओं को बताते हुए कैरियर संवारनें पर जोर दिया। नृत्य की शिक्षिका चांदनी कुमारी ने छात्राओं को नृत्य के महत्व के बारे में बताते हुए कहा, नृत्य में राउंड कैसे किया जाता है। स्टेप कैसे किया जाता है। इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
वहीं, इस शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख पूजा झा, प्रीति कुमारी, काजोल कुमारी, सोनी कुमारी, कमला कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी सुचना कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
You must be logged in to post a comment.