back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 27, 2025

सर्द रातों की ठिठुरन को सहने का मिला सहारा

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सर्द रातों की ठिठुरन को सहने का मिला सहारा

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के उमगांव बाजार चौक स्थित अलमाहदुल इस्लामी मदरसा परिसर में सोशल सर्विस ट्रस्ट के तत्वाधान में गरीब जरूरत मंदों के बीच मुफ्त कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद के हाथों नि:सहाय गरीब विधवा महिला लाचार बुजुर्ग और जरूरत मंद लोगों को कम्बल साड़ी चादर स्वेटर दान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के निदेशक नेसार अहदम संचालन मो. नजमुद्दीन अंसारी ने किया। इस दौरान मदरसा परिसर में उपस्थित दर्जनों लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. अहमद ने कहा कि कंबल वितरण का यह कार्यक्रम सोशल सर्विस ट्रस्ट के द्वारा किया जाना काबिलेतारीफ है। लेकिन इस सामाजिक सेवा का लाभ हर मजबूर लाचार जरूरतमंद लोगों को मिलनी चाहिए। दरअसल ज्यादातर मामलों में इसका सीधा लाभ असल जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। इसलिए बिना जात पात धर्म विशेष को ध्यान में रखकर निःस्वार्थ भावना से हर उस गरीब यतीम मिस्कीन असहाय लोगों को ढूंढ कर उन लोगों तक सेवा का पहुंचाना असल सामाजिक कर्तव्य है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय राय,मुखिया शिवचंद्र मिश्रा, धीरू झा, फहीम अख्तर,मो. इजहार, अब्दुल कादिर, नुरूलाह रहमान, मो. शोहैल, शादाब आलम, मो. आरिफ समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

- Advertisement -

सर्द रातों की ठिठुरन को सहने का मिला सहारा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई Mahindra XUV700 जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Mahindra XUV700: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है...

Mahindra XUV 7XO: आ रही है धांसू फीचर्स वाली नई XUV7XO, जानें कब होगी लॉन्च!

Mahindra XUV 7XO: अगर आप एक ऐसी एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं जो...

Bihar Medical College: बिहार में खुले दो नए मेडिकल कॉलेज, अब मिलेगी बेहतर चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधा

Bihar Medical College: स्वास्थ्य के क्षितिज पर नया सवेरा, बिहार अब बदलने को तैयार...

Odisha Migrant Worker Murder: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- ‘बंगाली बोलने पर हुई हत्या’

Odisha Migrant Worker Murder: बंगाल से एक मजदूर क्या निकला, किस्मत की डगर पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें