
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला संरक्षक शिव कुमार झा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से आत्म संतोष जुलूस निकाला। भाजपा के सवर्ण विनाशक सोच वाले नेतृत्व व सरकारों के पांचों राज्यों में धाराशाई हो जाने पर सवर्ण मोर्चा नेताओं ने आत्म संतोष व्यक्त किया। मौके पर सवर्ण मोर्चा के जिला संरक्षक शिव कुमार झा ने इस अवसर पर कहा कि सवर्णों ने जुल्मी सत्ता का जड़ उखाड़ा व कांग्रेस ने उसका पत्ता झाड़ा। वहीं, जिला महासचिव प्रो. बच्चा झा ने कहा कि भाजपा सवर्णों के लिए राक्षस बन कर हमला कर रहा था। राजस्थान,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश के सवर्णों ने दिखा दिया कि हम हैं माई के लाल। हम सत्ता भी गिरा सकते हैं और सिस्टम भी तोड़ सकते हैं। सवर्ण मोर्चा के इस आत्म संतोष रैली में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र झा, सवर्ण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार झा, वरिष्ठ नेता सुशील झा, अभय झा, कमलाकांत झा, राजा जी झा,महिंदर झा, दिगंबर झा, राजेश झा, राकेश झा,राजनारायण झा, दिनेश झा, राम कुमार मिश्र, मोहन झा, ताराबहादुर झा,मणिकांत झा,नारायण झा, रतन झा, बैजनाथ झा, रमन झा ,विनय झा आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।









You must be logged in to post a comment.