back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

सिंहवाड़ा में दो आभूषण ठग को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच दो ठग ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। दोनों की बुरी तरह पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, भरवाड़ा बाजार में गुरुवार की दोपहर दोनों ठग को ग्रामीणों ने पकड़ा। दोनों की जमकर पिटाई के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि निस्ता गांव में दस दिन पहले  चैती सदा से दोनों युवक ने गले से सिकड़ी व हनुमानी को दुगुनी कीमत पर बेचने का लालच देकर उतरवा लिया था। उसके बाद मोबाइल देखने के बहाने आभूषण को लेकर चंपत हो गया था। गुरुवार को पीड़ित चैती सदा भरवाड़ा बाजार आए थे। इस दौरान दोनों  युवक पर नजर पड़ते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। हो-हल्ला होने पर भगवती स्थान से पूरब जाने वाली सड़क पर भागते दोनों ठग को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पूछताछ  पर दोनो ने अपना नाम राजगीर सहनी व शीतल सहनी बताया। वह सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना अंतर्गत घोघराहा रामपुर का रहने वाला है। एएसआई लक्ष्मण सिंह आरोपी युवकों से पूछताछ कर आगे की कारवाई कर रहे हैं।सिंहवाड़ा में दो आभूषण ठग को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पीटा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में AI क्रांति की नई सुबह: Google के AI Technology से जुड़े बड़े ऐलान

AI Technology: डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती पैठ ने हर सेक्टर...

OTT Release News: इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का हो रहा ओटीटी पर धमाका, देखें पूरी लिस्ट!

OTT Release: इस शुक्रवार, 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का ऐसा तड़का...

एमपी बोर्ड एग्जाम अंग्रेजी पेपर विवाद: पर्यवेक्षक पर लगा प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप!

MP Board Exam: मध्य प्रदेश में दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी...

NEET मुद्दे पर बिहार विधानसभा में छात्रों के भविष्य की गूंज, विपक्ष का हंगामा, सरकार पर तीखे सवाल, जोरदार मोर्चा

बिहार विधानसभा समाचार: जब सत्ता के गलियारों में छात्रों के भविष्य की गूँज उठी,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें