back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

सुनिए, देखिए, बनिए जागरूक :  सरकार की बात पहुंचेगी अब आम तक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार के विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं को ऑडियो विजुअल जागरूकता रथ से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह बात रविवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कही। डीएम डॉ. सिंह सूचना व जनसंपर्क विभाग के ऑडियो-विजुअल रथ व  सांस्कृतिक दल को  हरी झंडी  दिखाते हुए कहा, इस जागरूकता कार्यक्रम से लोग सरकार के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही अगर कहीं मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ होगा तो उन्हें इतनी जानकारी हो जाएगी कि वे इसके खिलाफ उचित फोरम में शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे। कहा कि इस रथ के माध्यम से एक घंटे की फिल्म से राज्य में हुए विकास व सात निश्चय के साथ अन्य विकासात्मक, कल्याणकारी योजनाओं, नशा मुक्ति, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन जैसे सामाजिक अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। ऑडियो विजुअल वैन प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित सार्वजनिक स्थल पर फिल्म का प्रदर्शन करेगा। वहीं, फिल्म प्रदर्शन से पूर्व सांस्कृतिक दल की ओर से जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में सरकार के विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पैंपलेट का भी वितरण किया जाएगा। इसके माध्यम से लोग सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। हरी झंडी दिखाने से पूर्व सांस्कृतिक दल की ओर स नुक्कड़ नाटक की एक  झलकी भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, कोषागार पदाधिकारी नीलकमल , वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार, डीपीआरओ लाल बाबू समेत काफी संख्या में आम जन उपस्थित थे।सुनिए, देखिए, बनिए जागरूक :  सरकार की बात पहुंचेगी अब आम तक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सफल Business Planning: नए उद्यमियों के लिए गोल्डन रूल्स

Business Planning: अपना नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हर उद्यमी के लिए...

नोरा फतेही के गाने ‘सरके सरके चुनर’ पर मचा बवाल, अश्लील बोल के चलते यूट्यूब से हटा गाना!

Nora Fatehi Controversy: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर विवादों में...

चैत्र अमावस्या 2026: पितरों को तर्पण और भगवान विष्णु की कृपा पाने का महापर्व

Chaitra Amavasya: चैत्र अमावस्या का पावन अवसर सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है।...

Suryakumar Yadav का कप्तानी में जलवा: स्कूल के 50% से लेकर इंटरनेशनल 80% जीत तक का सफर

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के 'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव, जो मैदान पर अपनी आक्रामक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें