

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्वस्थ राष्ट्र निर्माण को लेकर पर्यावरण बचाना जरूरी है। इसको लेकर सोमवार को मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल कमतौल के बच्चों ने प्लास्टिक थैली बंद के लिए प्रभात फेरी निकाली। फेरी स्कूल प्रांगण से निकलकर हाई स्कूल चौक होते हुए भगत सिंह चौक, बाजार चौक, गांधी चौक होते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों हाथों में तख्ती लिए पर्यावरण सुरक्षा के लिए स्वस्थ राष्ट्र निर्माण करना है हर घर से पोलीथिन को मिटाना है समेत अन्य नारे लगाते चल रहे थे। साथ ही बाजारवासियों से प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की अपील कर रहे थे। विद्यालय के निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि स्वच्छ राष्ट्र व पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक को जड़ से हटाना होगा। हमलोग संकल्प लें कि हम सबका एक ही नारा,प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नृपेंद्र कुमार ठाकुर,अपर्णा देवी, नवीन चौधरी, मुरारी कुमार, अजय दास, सविता, नीतू, रचना, प्रिंस,वंदना, मिंकल , अमित झा, छात्रों में नंदनी कुमारी , साक्षी , मृतंगनी, प्रीति, निकेता, मुरली , रोहन , सत्यम , नितिन कुमार सहित सभी बच्चे मौजूद थे।



You must be logged in to post a comment.