
आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता गांव से मुख्य सड़क तक जोड़ना है। विकास की पहली सीढ़ी सड़क ही होती है। आज क्षेत्र में चहुमुखी विकास देखने में आ रही है। उसकी बुनियाद सड़क ही है। केंद्र सरकार अन्य क्षेत्रों के विकास के साथ ही देश में सड़कों का जाल बिछा रही है।
उन्होंने सड़कों का अतिक्रमण नहीं करने का संदेश दिया। सांसद यादव व विधायक समीर कुमार महासेठ मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री सड़क का शिलान्यास कर रहे थे।
विधायक महासेठ ने कहा कि आम जनता हमें अपने काम व क्षेत्र के विकास के लिए चुनती है। हम सब को आपस में मिल जुल कर क्षेत्र के विकास में सहयोग करना चाहिए।
मौके पर भाजपा जिला महा मंत्री देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, पुर्व जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण, जिप सदस्य रमणजी चौधरी, मुखिया राम बहादुर चौधरी, पूर्व मुखिया केदारनाथ झा, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
You must be logged in to post a comment.