back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 29, 2025

सड़कों पर बंद के दौरान सिर्फ दिखे समर्थक, मधुबनी में फ्लॉप शो

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

 सड़कों पर बंद के दौरान सिर्फ दिखे समर्थक, मधुबनी में फ्लॉप शो  आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रालोसपा की ओर से पटना में आयोजित जन आक्रोश मार्च में पुलिस की ओर से लाठी चार्ज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ के घायल होने पर पार्टी की ओर से घोषित बिहार बंद के तहत सोमवार को मधुबनी जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में रालोसपा सहित महागठबंधन की पार्टियों के कराए गए बंद का मिला जुला असर देखा गया।

- Advertisement -

जिला मुख्यालय में वेसै सड़कों पर सिर्फ सपा एवं रालोसपा के कार्यकर्ता ही नजर आए। सपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र चौधरी व प्रवक्ता मों औसाफ लडडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की। जयनगर संवाददाता के अनुसारः रालोसपा प्रखंड इकाई जयनगर की ओर से जयनगर में शांतिपूर्वक दुकानों को बंद कराया गया।

- Advertisement -

सड़कों पर बंद के दौरान सिर्फ दिखे समर्थक, मधुबनी में फ्लॉप शो

- Advertisement -

बंद के समर्थन में राजद,कांग्रेस,सपा ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश पासवान,रामकुमार सिंह,अशोक सिंह,अजय सिंह,गंगा प्रसाद,कांग्रेस के सुजीत यादव,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष अमीत यादव,शकीर अहमद ,मो. जहागीर हाशमी एवं सपा प्रखंड अध्यक्ष हरीनारायण यादव,विन्देश्वर यादव,जयप्रकाश नारायण दिवाकर एवं ब्रहमदेव यादव समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बंद समर्थको ने कहा कि बिहार सरकार के इशारे पर जन आक्रोश मार्च में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। रालोसपा बिहार समेत देश भर में शिक्षा नीति में सुधार को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लाखों लोगों के हसताक्षर काॅपी को लेकर माननीय राज्यपाल से मिलने जा रहे थे। जिस क्रम में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।सड़कों पर बंद के दौरान सिर्फ दिखे समर्थक, मधुबनी में फ्लॉप शो

बेनीपट्टी संवाददाता के अनुसारः रालोसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मधवापुर -दरभंगा मुख्य पथ एसएच 75 सड़क को साहरघाट नेताजी चैक पर चार घंटे तक जाम कर दिया। जिससे, सड़क के दोनों तरफ यात्री एवं अन्य निजी मालवाहक वाहनों की लंबी लाइनें लग गयी। इस दौरान बेनीपट्टी, मधुबनी, दरभंगा सहित अन्य जगह की यात्रा करने वाले यात्रियों व राहगीरों को कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बंद में रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो,प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन सचिव विनोद कुमार महतो,रामउद्गार महतो,चन्देश्वर महतो,सुरेंद्र महतो,संजीत कुमार सिंह,बबलू यादव,विकास पंजियार,सोनू कुमार साह, करण महतो,संतोष महतो सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

सड़कों पर बंद के दौरान सिर्फ दिखे समर्थक, मधुबनी में फ्लॉप शो

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में खूनी रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम!

Lakhisarai Road Accident: मौत का तांडव, रफ्तार का कहर! रविवार रात लखीसराय की सड़कों...

न्यू ईयर रिलीज: दिसंबर के आखिर से मनोरंजन का धमाकेदार आगाज, क्या-क्या होगा खास?

New Year Releases News: दिसंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और नए...

लखीसराय में भीषण Lakhisarai Accident: दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Lakhisarai Accident: नियति का क्रूर खेल, जो पल भर में जिंदगियों को लील गया।...

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, दो युवाओं की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Lakhisarai Road Accident: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका अंदाजा किसी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें