back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

हक मांगने की राह पर चल पड़ा हलवाई कानू परिवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। हलवाई कानू विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कुमार साह ने कहा कि अधिकार सिर्फ मांगने से नहीं मिलता है। अधिकार पाने के लिए लोगों को संघर्ष भी करना पड़ता है। इसलिए सभी हलवाई कानू परिवार के सदस्यों को एकजुटता का परिचय देते हुए हक हकूक की लड़ाई लड़नी होगी, तभी इस समाज का विकास होगा। वे रविवार को प्राथमिक विद्यालय रनवे में आयोजित प्रखंड हलवाई कानू विकास महासभा  की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महासभा को मजबूती प्रदान किए जाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार गांव स्तर पर होना आवश्यक बताया। शिक्षा की महत्ता पर बल देते हुए अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए ससमय विद्यालय भेजने व अधिकार व सत्ता में भागीदारी के लिए संगठित होने के साथ-साथ दिसंबर को आहुत प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से ही इसकी तैयारी में जुट जाने का आह्वान  हलवाई कानू परिवार के सदस्यों से की। बैठक की अध्यक्षता मुखिया परमेश्वर साह व संचालन प्रदीप कुमार पंकज ने की। बैठक को रामऔतार साह , अनिल कुमार साह, राजेश कुमार साह, दिनेश साह , संतोष कुमार साह , राजाराम साह ,राजेंद्र साह ,हरि साह अमीत साह , प्रो.मनोज साह , बैघनाथ साह समेत कई ने संबोधित किया।हक मांगने की राह पर चल पड़ा हलवाई कानू परिवार

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें