back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

हत्या के विरोध में उबला कुशेश्वरस्थान, चार घंटे तक मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

हत्या के विरोध में उबला कुशेश्वरस्थान, चार घंटे तक मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। सहोरबा के पंद्रह वर्षीय किशोर रघुनाथ यादव की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कुशेश्वरस्थान बिरौल व सतीघाट राजघाट मार्ग को  अलग अलग स्थानों पर बांस-बल्ले से घेरकर यातायात ठप कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे सहोरबा चौक व दोपहर बारह बजे दिन में स्टेट हाईवे 56 के प्रखंड मुख्यालय बैंक चौक पर सड़क जाम किया। इस दौरान दूर-दराज से आए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

- Advertisement -

आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन को जाम स्थल पर आने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार जाम के दौरान कई बार स्थानीय लोगों यात्रियों ने थाना पुलिस को जाम तुड़वाने के लिए दूरभाष पर सूचना दी लेकिन लोगों के आक्रोश की भनक पाकर पुलिस सहोरबा सतीघाट तक आने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। संध्या साढ़े तीन बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ सतीघाट जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम हटवाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

आंदोलन में शामिल  परिजन ग्रामीणों ने बतलाया कि पुलिस अगर रात्रि गश्ती के दौरान सजग होती तो साढ़े सात बजे मेरे भाई को घर से बुलाकर ले जाया गया और पास के ही ईट भट्ठा के गड्ढ़े में उसकी हत्या की गई ऐसी निमर्म हत्या नहीं होती। आंदोलनकारियों में लालबहादुर साह, कृष्ण चेतन यादव, राजगीर यादव, राशो देवी, रामअधार यादव, गणेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

- Advertisement -

इंसेट, यह भी जानिए

 सहोरबा गांव के रघुनाथ यादव की हत्या मामले को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बड़े भाई रामनाथ यादव के फर्द बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बच्चन यादव को नामजद किया गया है। पुलिस ने बच्चन यादव को  गिरफ्तार कर लिया। बच्चन यादव के बयान पर पुलिस ने पचहारा बुजुर्ग के सिकिन्दर पासवान के पुत्र गब्बर पासवान को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहोरबा चौक की निर्मला देवी के घर बाइस जनवरी को हुई चोरी की सामान राशि के बंटवारे को लेकर इस जघन्य घटना का अंजाम दिया गया।

हत्या के विरोध में उबला कुशेश्वरस्थान, चार घंटे तक मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महिंद्रा XUV 7XO: आ रही है 540° कैमरे और BYOD फीचर के साथ, गेम चेंजर होगी ये SUV!

Mahindra XUV 7XO महिंद्रा XUV 7XO: आ रही है 540° कैमरे और BYOD फीचर के...

Mahindra XUV 7XO: 540° कैमरा और BYOD फीचर के साथ आ रही है महिंद्रा की यह नई SUV!

Mahindra XUV 7XO: भारत के एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक बार फिर तहलका मचाने...

Bhagalpur Cylinder Blast: लालूचक में सिलेंडर से लगी भयंकर आग, घर का सामान जलकर खाक

Bhagalpur Cylinder Blast: अग्नि देव का तांडव कुछ इस तरह बरपा कि पल भर...

Bhagalpur News: पानी की टंकी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, खरमनचक में पसरा मातम

Bhagalpur News: मृत्यु का कोई समय नहीं होता, वह अक्सर अप्रत्याशित रास्तों से आती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें