

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल भरवाड़ा में बाल मेला सह हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऐसा आयोजन इलाके में अर्से में कभी होता है जिसे स्कूल प्रबंधन ने साकार करते हुए समाज को तनाव भरी जिंदगी से दो पल दूर ले जाकर उन्हें हंसने का सार्थक मंच मुहैया कराया। इतना ही नहीं, प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें बेहतरी का रास्ता भी चुनने का सलीका सिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल के निदेशक निर्भय कुमार निराला ने कहा, आधुनिक व तकनीकी शिक्षा के साथ बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का माध्यम बाल मेला है। छात्रों ने विज्ञान, शिक्षा,स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय पर आधारित प्रदर्शनी में मिशाल पेश किया है। छात्र रामकिशोर, सत्यम, श्रीराम ने अग्नि-2 मिसाइल की कलाकृति का निर्माण आकर्षण का केंद्र रहा। शिक्षक व अभिभावक ने स्टॉल से सामानों की खरीदारी कर बच्चों का हौंसला बढाया। शनिवार की रात स्कूल परिसर में हास्य कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते विधायक जीवेश कुमार ने कहा, तनाव व व्यस्त जीवन शैली में हास्य व्यंग जरूरी है। समय- समय पर निदेशक निर्भय कुमार का जनसरोकार कार्य सराहनीय पहल है।

मौके पर प्रधानाचार्य आरडी ठाकुर, वाइस प्रिंसिपल रूबी कुमारी, मुखिया भोला पासवान, रामभरोस साह, मो. नाजमी, मोहन साह, मेराज अली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।आगत अतिथि, कवि पत्रकार को पाग चादर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। हास्य व्यंग के बीच प्रसिद्ध कवियों ने सर्द मौसम में ऐसा शमा बांधा की तालियां देर रात तक गूंजती रही। सरस्वती वंदना के साथ नामचीन कवि आमिर हमजा (पटना) ने श्रोता को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वैशाली के कवि सरफराज अहमद हिंदुस्तानी ने अपनी मखमली आवाज में देश भक्ति कविता सुनाया जो राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। वाराणसी की कवि सरस्वती सिंह सरस के मंच पर आते ही युवा दर्शकों का उत्साह चरम पर हो गया। देश विदेश में हास्य कवि प्रस्तुत करने वाले सिंहवाड़ा लालपुर के युवा कवि आंनद मिश्रा ने सामयिक घटना व राजनीति परिस्थिति पर तीखा प्रहार कर वातावरण में जान फूंक दिया। मौके पर मुखिया विश्वनाथ पासवान,सुधीरकांत मिश्र, शिक्षक आदित्य माधव, कृष्णदेव यादव, प्रो. मतिलाल दास सहित अन्य मौजूद थे।





You must be logged in to post a comment.