back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

हास्य से खलनायक, हर किरदार जो जिंदा था नहीं रहा…नमन कादर खान

spot_img
- Advertisement -

हास्य से खलनायक, हर किरदार जो जिंदा था नहीं रहा…नमन कादर खान

- Advertisement -

चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। सिने व्युअर्स  एसोसिएशन, दरभंगा ने अभिनेता, संवाद लेखक, कॉमेडियन कादर खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कादर खान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। चाहे हास्य के किरदार को निभाना हो, अथवा खलनायक के किरदार को निभाना हो अथवा चरित्र अभिनेता के किरदार को निभाना हो, उन्होंने सभी किरदारों को बखूबी निभाने का काम किया। वहीं एसोसिएशन के महासचिव पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक पुनीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कादर खान एक ऐसे कलाकार थे, जिनकी अस्सी के दशक के कई सालों में इतनी अधिक फिल्में आईं, जितने की किसी भी नायक की फिल्में नहीं आई। श्री सिन्हा ने कहा कि कादर खान के निधन से हिंदी सिने उद्योग मेंअपूरणीय क्षति हुई है। फिल्म कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, दुल्हे राजा, हम आदि ऐसी फिल्में है जहां उनकी कॉमेडी काफी उच्च स्तर की थी, वही फिल्म खून पसीना, ज्वालामुखी,नसीब, मेरी आवाज सुनो आदि फिल्मों के खलनायक के रूप में भी काफी चर्चित हुए। इस मौके पर सिने व्युअर्स एसोसिएशन के सदस्य पंकज कुमार जायसवाल, डॉ. रविंद्र कुमार सिंहा, ध्रुव कुमार श्रीवास्तव, मो. नौशाद आदि ने भी सिने अभिनेता कादर खान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

हास्य से खलनायक, हर किरदार जो जिंदा था नहीं रहा…नमन कादर खान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें