back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

ढ़ाई सौ लोगों का जगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में विश्वास

spot_img
- Advertisement -

ढ़ाई सौ लोगों का जगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में विश्वासआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधवापुर के साहरघाट उप डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत खाता खोलने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को हुए शिविर में करीब ढ़ाई सौ लोगों ने खाता खुलवाए। डाक अधीक्षक आरसी चौधरी के नेतृत्व में कर्मियों ने दिन भर सिर्फ आधार कार्ड से लोगों के खाते खोले। इस दौरान डाक अधीक्षक श्री चौधरी ने लोगों व देशज टाइम्स को बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन गत एक सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके तहत इंडिया पोस्ट ने लोगों को इंटरनेट बैंकिंग से जोड़ने की एक नई तकनीक की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इसके तहत खाता खोलवाने से जहां आमलोगों को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से हर तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं, अन्य बैंक में खाते खुलवाने में होने वाली विभिन्न तरह की परेशानी व फजीहतों से निजात मिलेगी। क्योंकि, बैंकों में खाता खुलवाने के समय कई तरह के कागजातों व साक्ष्य की मांग की

- Advertisement -

ढ़ाई सौ लोगों का जगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में विश्वास

- Advertisement -

जाती है। बावजूद, बैंकों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। जबकि ,इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सिर्फ आधार कार्ड लेकर आएं और अपना खाता खुलवाकर जाएं। जिस पर बिना किसी तरह के चार्ज लिए ग्राहकों को इंटनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत जिले भर में अब तक छह हजार से अधिक लोगों के जीरो बेलेंस पर खाते खोले जा चुके हैं। इससे आने वाले समय में आमलोगों को काफी फायदा होगा। छोटे व्यवसायियों को लेन देन करने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए भी इस बैंक में चालू खाता खोलने की  व्यवस्था की गयी है। मौके पर वरीय प्रबंधक विकास कुमार,उप डाकपाल रामाशंकर प्रसाद,चंदन कुमार,विक्की कुमार, शाखा डाकपाल लोकेशनाथ झा, अतहर हुसेन,रामप्रवेश यादव, डाकसेवक राजेश कुमार मिश्रा,साकेत बिहारी,नवीन कुमार,सरदार यशवंत सिंह,सुरेश यादव, निरसू ठाकुर, मोहन भारती, वरुण मंडल व नीरज कुमार कर्ण सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आराध्या बच्चन ने अडानी परिवार की शाही शादी में लूटी महफिल, मां ऐश्वर्या को भी छोड़ा पीछे!

Aaradhya Bachchan News: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश स्टार किड आराध्या बच्चन ने एक बार...

Madhubani News: हत्या मामले में 5 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा, कोर्ट के फैसले से इलाके में सनसनी

Madhubani News: कानून के लंबे हाथ आखिरकर मुजरिमों के गिरेबान तक पहुंच ही गए।...

Kinshuk Vaidya बने पापा, ‘शाका लाका बूम बूम’ के एक्टर के घर आया नन्हा राजकुमार!

Kinshuk Vaidya News: टेलीविजन की दुनिया में एक ऐसी धमाकेदार खबर आई है, जिसने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें