Deshaj Times

Darbhanga News: तिवारी पर आरोप, पहले से दर्ज 3 मामले, मुखिया की गिरफ्तारी, Darbhanga Police का बड़ा एक्शन

प्रभाष रंजन, दरभंगा | पतोर थाना क्षेत्र के गोपी पट्टी गांव में मारपीट और जाति सूचक गाली देने के मामले में एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज होने के बाद गोविंद तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। गोविंद तिवारी पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कौआही गांव के निवासी अशलोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया

गोविंद तिवारी के खिलाफ पतोर थाना में पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। अन्य थानों में भी उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

मिथुन मुखिया की गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के लाठी धारा गांव के निवासी मिथुन मुखिया को मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ करोतवा गांव के निवासी सुरेश सदा ने मामला दर्ज कराया था।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version