back to top
12 अगस्त, 2024
spot_img

मधुबनी वार्ड 11 में बड़ी वारदात : मंदिर में सोए बीस वर्षीय एमसीए छात्र की गला रेतकर हत्या

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी वार्ड ग्यारह से एक बड़ी खबर आ रही है। मामला, अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत कुआडी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी वार्ड 11 से जुड़ा है। यहां,शुक्रवार की देर रात मंदिर में सोए बीस वर्षीय युवक मधुबनी वार्ड 11 निवासी भक्ति प्रसाद सिंह के पुत्र जीतेंद्र कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

 

परिजनों के मुताबिक जीतेंद्र पटना में रहकर एमसीए की पढ़ाई करता था। कुछ माह पूर्व ही घर आया था। कलश स्थापना के दिन से वह गांव के ही नव दुर्गा मंदिर में रात में सोता था।

पुलिस परिजनों की शिकायत और शक के आधार पर गांव के ही युवक राम इकबाल सिंह, उनकी मां रूपा देवी और पिता जगदीश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार की रात सोई अवस्था में ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। इससे पूर्व परिजन आनन-फानन में जीतेंद्र को कुर्साकांटा पीएचसी लाए।

यहां से उसे अररिया रेफर कर दिया गया लेकिन अररिया के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची कुआडी ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।

जीतेंद्र का चाचा धनजीत सिंह कुर्साकांटा का प्रमुख रह चुका है। फिलहाल वह इस बार लेलोखर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी था।

घटना के समय राम इकबाल जीतेंद्र के साथ मंदिर में सोया हुआ था। इकबाल ने ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी थी। कुआडी ओपी अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत और शक के आधार पर माता-पिता और बेटे को हिरासत में लिया है।

हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की संजीदगी से जांच कर रही है। जल्द ही न केवल हत्या के कारणों का खुलासा होगा बल्कि असली कातिल भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

जरूर पढ़ें

Bihar में फास्ट ट्रैक जस्टिस: –पढ़िए Bihar Police की जीत का राज@विनय और दराद

सिर्फ 6 महीने में बिहार पुलिस ने दिलवाई 64 हज़ार सजाएं – 3 को...

मॉनसून की द्रोणिका DARBHANGA के आसमान पर, BIHAR में बाढ़ का उफ और बहती जिंदगी…पढ़िए 15 करोड़ का रिंग बांध बहा, 7 जिले टापू...

खतरे में लाखों की जिंदगी, मौत, तबाही। टापू में तब्दील, उफान पर नदियां, घरों...

Darbhanga, Madhubani, Samastipur नगर निगम में होगा अंचल गठन, पटना की तर्ज पर 18 जिले बनेंगे मॉडल

Darbhanga, Madhubani, Samastipur नगर निगम में होगा अंचल गठन, पटना की तर्ज पर 18...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें