पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के ग्यासपुरा क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ग्यारह से अधिक लोग अब भी बेसुध हालत में हैं।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है। इन मरने वालों में पांच लोग (5 people of the same family of Bihar died in Ludhiana) गया के थे।
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव भाणोलंगा में रविवार रात कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। कोल्ड स्टोर कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
कपूरथला के एसडीएम विश्वास बैंस, नायब तहसीलदार राजीव खोसला, डीएसपी मनिंदरपाल सिंह और थाना सदर की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गैस आपूर्ति बंद कराई गई।
जानकारी के अनुसार,जहरीली गैस रिसाव मामले में बिहार के गया जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। मृतक 5 लोगों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की खबर गांव में पहुंचते ही मातम का माहौल हो गया है।
पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौतें हुई है, जिसमें से 5 गया के रहने वाले बताए गए हैं।
मृतक के परिजनों ने बताया कि कविलाश यादव पिता झलकदेव यादव पेशे से डॉक्टर थे और पंजाब के लुधियाना में रहकर इस पेशे को चला रहे थे। वहीं, घटना की जानकारी गया में मिलने के बाद परिजनों में मातम है, तो गांव के लोग भी सन्न हैं।
इस हादसे में आरती क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर समेत उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। डॉक्टर की मौत के साथ उनके कई सपने भी खत्म हो गए हैं। सपना था कि बेटी को भी डॉक्टर बनाएंगे, लेकिन अब ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।
हादसे में डॉ. कविलाश (40) के साथ उनकी पत्नी वर्षा (35), बेटी कल्पना (16) व दो बेटे अभय नारायण (13) और आर्यन नारायण (10) शामिल हैं। कविलाश मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन 30 साल से पंजाब में रह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक बीते कल हादसे के दौरान डॉक्टर कविलाश ने अभी क्लीनिक खोला नहीं था। पूरा परिवार सो रहा था। परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला। पूरे परिवार को जहरीली गैस ने मौत की नींद सुला दिया।