spot_img

Mayawati’s Successor Aakash Anand | फिर आप कहेंगे परिवारवाद…Mayawati ने किया अपने उत्तराधिकारी का एलान, ये बने अब BSP Supremo

कौन हैं Mayawati के Successor Aakash Anand आकाश आनंद पहली बार जब 2019 के लोकसभा चुनावों में अखिलेश और मायावती का गठबंधन हुआ था तो उस दौरान आकाश आनंद की तस्वीर दिखी थी। आकाश ने अपनी ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल जुलाई 2021 में बनाई थी। इस पर उनके 1 लाख 84 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। आकाश अपनी वेरिफाइड प्रोफाइल में खुद को बसपा का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बताते हैं, मगर अब यह नाम बसपा प्रमुख बन चुका है...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज अपने उत्‍तराधिकारी का ऐलान कर दिया। उनके उत्‍तराधिकारी कोई और नहीं बल्कि (Aakash Anand becomes Mayawati’s successor, now BSP supremo) उनके भतीजे आकाश आनंद होंगे। बीएसपी की मीटिंग में उन्‍होंने आकाश आनंद (Aakash Anand) को अपनी विरासत सौंप दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मायावती का यह बड़ा ऐलान ठीक लोकसभा 24 से पहले मास्टर स्ट्रोक की तरह देखा जा रहा ह्रै जहां भतीजे आकाश आनंद को उन्होंने उत्‍तराधिकारी घोषित किया है जो संभालेंगे बीएसपी की कमान ही नहीं यूपी की पूरी पॉलिटिक्स। पढ़िए पूरी खबर

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज अपने उत्‍तराधिकारी का ऐलान कर दिया। उनके उत्‍तराधिकारी कोई और नहीं बल्कि उनके भतीजे आकाश आनंद होंगे। बीएसपी की मीटिंग में उन्‍होंने आकाश आनंद को अपनी विरासत सौंप दी। अब आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के बाद बसपा की ओर से गठबंधन पर भी कुछ फैसला हो सकता है।लखनऊ में आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित बसपा की विशेष बैठक में मायावती ने यह घोषणा करते हुए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अभी राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित करते हुए इसका ऐलान किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अधिकारियों की मनमानी खत्म! अब नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, सख्त निर्देश - मनमर्जी नहीं चलेगी!

मायावती की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में बुलाई गई पार्टी पदाधिकारी की बैठक में शामिल होने आए थे। इसी मौके पर उन्होंने यहां बसपा कार्यालय में हुई देश भर के पार्टी नेताओं की बैठक में यह घोषणा की। मायावती की ओर से किए गए ऐलान के बारे में मायावती ने कहा कि वह (आकाश) उनके बाद उनके उत्तराधिकारी होंगे। उन्हें (आकाश) उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime|जाले में खूनी खेल: पिता को गोली मारी, बेटे का सिर फोड़ा, फिर भड़की भीड़, SDPO की गाड़ी पर फेंके पत्थर!

आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं जो लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करने बाद पहली बार 2017 में राजनीति में उतरे।परिवारवाद के खिलाफ बोलने वाली मायावती का यह मास्टर स्ट्रोक ही है कि हमेशा परिवारवाद के विरोध में बात करने वाली, कभी अपने भाई आनंद कुमार को तरजीह नहीं देने वाली मायावती ने आखिरकार और विरासत किसे सौंपी उसी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए अपने ही भतीजे आकाश आनंद को जो 2017 में सहारनपुर की रैली में मायावती के साथ मंच सांझा किया था।

यह भी पढ़ें:  IPL सितारों वाली दिल्ली ढेर! बिहार ने कैसे पलटा मैच, यश धुल की सेंचुरी भी नहीं आई काम!
हालांकि, अब आकाश आनंद की पूरी तरह राजनीति में लॉन्चिंग हो गई है। अब वह मायावती के उत्तराधिकारी बन चुके हैं। आखिरकार, रविवार को इस संबंध में बड़ी घोषणा के बाद फिर बीजेपी तो बोलेगी ही लो आ गया परिवारवाद…।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav

बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक – कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Buxar Road Accident: बक्सर में चौसा-मोहनिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम बाइक और हुंडई आई-20 कार की टक्कर में 4 अन्य गंभीर रूप से#BuxarAccident,#BiharRoadSafety,#CarBikeCrash

छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Chhath Special Trains: छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और उधना सहित कई शहरों के लिए 8 नई स्पेशल ट्रेनें#BiharNews,#ChhathSpecialTrains,#IndianRailways

Muzaffarpur Gas Leak | मुजफ्फरपुर में बड़ा खतरा! गैस लीक से बेला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, 100 ट्रक हटाए, 200 मीटर सील

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर 100 ट्रक हटाए गए और 200 मीटर का इलाका सील कर दिया गय#MuzaffarpurNews,#AmmoniaLeak,#BiharSafety