back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

17 साल के दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या, मक्के के खेत में फेंकी लाश, 6 दिन पहले ही तो…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्वी चंपारण जिले के पताही थानाक्षेत्र के रंगपुर-बाजार गम्हरिया मार्ग में गोली मारकर दुष्कर्म के एक आरोपी रंगपुर निवासी स्व. अजय सिंह के पुत्र झुन्ना सिंह (17) की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया (17-year-old-rape-accused-shot-dead) गया।

- Advertisement -

झुन्ना सिंह दुष्कर्म के आरोप करीब 6 दिन पहले ही न्यायिक हिरासत से बाहर आया था। झुन्ना सिंह पर गांव के ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। मृतक झुन्ना सिंह के चाचा अवधेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम में सात बजे दुकान से निकला था। उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, पुलिस शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किया है। मृतक के परिजनों से प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के आधार पर हत्यारों की खोज में छापेमारी शुरू की गई है।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे झुन्ना रंगपुर बाजार स्थित अपनी जूता-चप्पल की दुकान से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे पूरी रात ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस बीच सुबह जब गांव के लोग जब शौच करने के लिए मक्के के खेत के आसपास गए तो देखा कि सरेह में एक शव पड़ा था।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद शव की पहचान रंगपुर गांव के झुना सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झुन्ना सिंह पर गांव का ही एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने का आरोप है। उस मामले में हाल में 17 अप्रैल को वह बाल सुधार गृह से जमानत पर घर आया था। बताया गया है कि झुन्ना के खिलाफ 4 अप्रैल 2022 को गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में उसके पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में झुन्ना ने 16 अप्रैल 2022 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

इस बीच 17 अप्रैल को बाल सुरक्षा गृह से जमानत पर घर आने के बाद वह रंगपुर बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चला रहा था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करानेवाले लड़की के पिता और उनके परिजनों पर हत्या करने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

अभी पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है। कड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण) पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या में शामिल कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें