spot_img

सीएसपी में दिनदहाड़ 2.30 लाख की लूट, चंदन ज्वेलर्स में लाखों की चोरी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक सीएसपी में तांडव मचाते हुए लाखों की लूट को अंजाम दिया है। मामला अरेराज थाना क्षेत्र के महाबली चौक की है जहां, दिनदहाड़ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए 2 लाख 30 हजार की लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वारदात फिनो पेमेंट बैंक सीएसपी की है जहां हथियारों के बल पर अपराधियों ने जमकर लूट को अंजाम दिया है। संचालक ने बताया कि अपराधी बाइक पर सवार थे। आते ही पिस्टल तान दिया। इसके बाद वहां रखे कैश लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फ़रार हो गए। मामले की सूचना पर अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर और ओपी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। आसपास की सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

अरेराज नगर में एक सीएसपी पर धावा बोल अपराधियो में दो लाख 30 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। घटना दोपहर दो बजे के करीब घटित हुई है। दो की संख्या में आये अपराधियो ने हथियार का भय दिख कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

पैदल आये अपराधी अरेराज के महाबली चौक पर संचालित सीएसपी से अपराधियो ने दो लाख 30 हजार रुपये लूट कर भागे। भागते अपराधियो को लोगो ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अपराधी हथियार को लहराते हुए बिनवलिया गांव की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना पर अरेराज के सर्किल इंस्पेक्टर और अरेराज ओपी थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू किया है। सीएसपी के संचालक जिशु कुमार ने बताया कि अपराधी ग्राहक की बजेश में आये और पिस्टल को सटा कर काउंटर में रखे रुपये जो दो लाख 30 हजार रुपये लेकर भाग निकले। भागते अपराधी बिनवलिया की ओर भागे है।

वहीं,जिले के ढाका थाना क्षेत्र में थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ढाका-बैरगनिया रोड में स्थित एक स्वर्णाभूषण दुकान चंदन ज्वेलर्स का शटर काटकर चोरों ने लाखों रुपये के ज्वेलरी को चुरा लिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच में जुटी है।सीएसपी में दिनदहाड़ 2.30 लाख की लूट, चंदन ज्वेलर्स में लाखों की चोरी

वही चोरी की घटनाओं के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर सड़क जाम कर जमकर विरोध जताया। व्यवसायियो का आरोप है,कि पुलिस की ढीली रवैया के कारण ढाका थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर  नाम की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर काट कर लाखों रुपये की ज्वेलरी चुरा लिया है।

पीड़ित दुकानदार चंदन सर्राफ ने बताया कि सुबह जब मैं दुकान को खोलने के लिए आया,तो मेरे दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाने पर सभी सामान बिखरा हुआ था और दूकान मे रखे ज्वेलरी गायब थे।पीड़ित ने बताया कि लगभग पांच लाख से अधिक के जेवरात और कुछ नगद रुपये की चोरी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...