spot_img

कोलकाता से आगरा जा रही बस बिहार में आते ही ट्रक से भिड़ी, ड्राइवर की मौत, 35 पर्यटक जख्मी

spot_img
- Advertisement -

कैमूर से बड़ी खबर आ रही है जहां कोलकाता से आगरा जा रही पर्यटकों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसमें लगभग 35 यात्री घायल हुए हैं।

- Advertisement -

हादसा कुदरा थाना इलाके में एनएच-2 पर स्थित चिलबिली गांव के पास सोमवार सुबह हुआ। पर्यटकों से भरी बस ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट करते हुए बुला लिया गया है। जिनकी ड्यूटी नहीं थी, उन्हें भी आपात सेवा के लिए बुलाया गया है। हादसे के बाद बस ड्राइवर का शव केबिन में ही फंस गया। एनएचएआई की टीम उसे निकालने के प्रयास में जुटी है। बस पर्यटकों को लेकर कोलकाता से आगरा जा रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बस में सवार करीब 35 पर्यटक घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस और एनएचएआई की टीम द्वारा कुदरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. मीना कुमारी ने सदर अस्पताल से घटना स्थल पर चार एंबुलेंस भिजवाई। फोटो डेमो

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब ₹379 में पाएं अनलिमिटेड Airtel 5G डेटा और बंपर बेनिफिट्स!

Airtel 5G: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल ने अपने ग्राहकों...

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...