back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

SBI के CSP प्वाइंट में दिनदहाड़ ग्राहकों और संचालक से हथियारबंद 4 अपराधियों ने लूट लिए 80 हजार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा जिले के भकुरा-भिठ्ठी स्थित सीबीआई के सीएसपी प्वाइंट में दिनदहाड़े बीच बजार में दोपहर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार की संख्या में आए हथियारबंद लुटेरों ने बैंक में सीएसपी संचालक समेत ग्राहकों को बंदूक की नोंक पर लगभग अस्सी हजार नकद समेत दो लैपटॉप एवं सीएसपी संचालक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सभी अपराधी मास्क और हेलमेट लगाकर आये थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनकी संख्या चार थी।वहीं सीएसपी संचालक का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन भी लुटेरों ने खराब कर दिया।

- Advertisement -

सभी अपने चेहरे पर मास्क एवं हेलमेट लगाकर के आए हुए थे। जिससे कि उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई। वही बैंक से बाहर निकलते वक्त की दो लुटेरों की फोटो स्थानीय लोगों ने खींच ली है।

- Advertisement -

साथ ही साथ वे जिस बाइक से आए थे उसका नंबर भी नोट कर लिया है। जिसे लेकर के पुलिस तहकीकात में लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन का देसी अंदाज: T20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास सत्र में फैन से मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Ishan Kishan: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जलवा बिखेरने...

दिल्ली गवर्नमेंट रिक्रूटमेंट: 911 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Delhi Government Recruitment: दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों में 911 पदों पर भर्ती की...

Bihar Land Records: बिहार भूमि सुधार में आह और वाह कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, पढ़िए CO-DCLR, बड़ा दांव और...

Bihar Land Records: सत्ता के गलियारों में हलचल, उम्मीदों और चुनौतियों के बीच, बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें