spot_img

समस्तीपुर और इसके आसपास, बेगूसराय में कई ज्वेलरी शॉप में लूट को अंजाम देने वाले अंतर प्रदेश के 4 शातिर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय की पुलिस ने समस्तीपुर में रेड मारते हुए चार पेशेवर अपराधियों को दबोचा है। यह गैंग अंतर प्रदेश गिरोह से जुड़ा है। इसके तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़े हैं। इसका पर्दाफाश करते हुए बेगूसराय पुलिस ने बेगूसराय और समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों में ज्वेलरी दुकानों को टारगेट करने वाले चार शातिरों को दबोचा है।

- Advertisement -

चारों अपराधियों बखरी थाना के शकरपुरा निवासी मो. मोजसिम उर्फ शिम्हा, गोढ़ियारी निवासी पंचम सहनी, मंझौल सहायक थाना के गढ़खौली मुसहरी निवासी सुजीत कुमार उर्फ सुजीत सदा और उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिला स्थित लक्ष्मणपुर कोठी निवासी राजाराम को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने इनके पास से एक खंती, 82 सौ नकद और घटना के समय उपयोग किया जाने वाला मोबाइल बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इन चारों अपराधियों ने मंझौल में हुई घटना के अलावा 24 जनवरी की रात तेघड़ा बाजार के अंसारी ज्वेलर्स से दो सौ ग्राम सोना एवं 11 किलो चांदी, बखरी बाजार के बंधु ज्वेलर्स से सात किलो नए-पुराने चांदी के जेवरात एवं 18 ग्राम सोना, बखरी थाना क्षेत्र में शक्ति फ्यूल सेंटर पर आंख में मिर्ची पाउडर डालकर एक लाख रुपए की लूट तथा नयागांव थाना क्षेत्र के शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स से 60 ग्राम सोना, चांदी के दो-तीन किलो जेवरात और 40 हजार नकद चोरी की बात स्वीकार की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: सहरसा-पूर्णिया से आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में देते बताया कि यह लोग रात में कटिहार वाले कोढ़ा गैंग की तरह वेशभूषा बनाकर चलते थे तथा विभिन्न जिलों में लगातार घटना को अंजाम देते थे।

इनके गिरोह में शामिल उत्तर प्रदेश का राजाराम यही एक अपराधी की पुत्री से शादी कर बस गया है। बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर चोरों के इस गिरोह को गिरफ्तार करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर में पुल हादसा, Bihar में विकास कार्य के दौरान दर्दनाक दुर्घटना, मजदूर नदी में गिरा

समस्तीपुर पुल हादसा: बिहार के समस्तीपुर में विकास कार्यों के बीच एक बेहद दर्दनाक...

Pappu Yadav Controversy: महिला विरोधी बयान पर पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, पटना में FIR दर्ज, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस

Pappu Yadav Controversy: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अब एक बड़े कानूनी और...

Women’s Reservation Bill को लेकर मोतिहारी में सड़क पर महिलाएं, पुलिस पर पथराव से भी गरमाया माहौल

Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर गरमाई सियासत ने मोतिहारी की सड़कों पर...