मई,18,2024
spot_img

बड़ा हादसा, एक के बाद एक फिर दूसरा, तीसरा… आपस में टकराईं 7 गाड़ियां, कई कारों के परखच्चे उड़े

spot_img
spot_img
spot_img

महाराष्ट्र के मुंबई-पूणे एक्सप्रेस वे ( Mumbai-Pune Expressway ) पर एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक सात गाड़ियां आपस में भिड़ गई।  हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुल वाहनों की संख्या ग्यारह जो आपस में टकराईं हैं।

इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सात से सात गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।

सात वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के बाद चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना की  जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण हुआ है।

यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें